Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय-वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…
    • विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री श्री साय
    • फिंगरप्रिंट फेल होने से बुजुर्ग राशन से वंचित, सरकार तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करे : वीरेन्द्र नामदेव
    • सिर्फ सनातनी ही दुर्गा प्रतिमा को स्पर्श करेंगे, विसर्जन के लिए शुभेंदु अधिकारी ने जारी किया फरमान
    • Unesco World Heritage List में भारत की 3 नई जगहें शामिल, अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में हैं टूरिस्ट प्लेस
    • गंगनहर बंद होने से हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, 20 दिन तक होगी मरम्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“नक्सली मानसिकता से देते हैं ऐसे बयान”, संजय राउत के विवादित बयान पर भड़की BJP
    राष्ट्रीय

    “नक्सली मानसिकता से देते हैं ऐसे बयान”, संजय राउत के विवादित बयान पर भड़की BJP

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा है। उन्होंने संजय राउत को भारतीय राजनीति का असफल नेता बताते हुए उन पर विवादित बयान देने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें बयान देने से पहले कांग्रेस के इतिहास का अध्ययन करना चाहिए।

    संजय राउत की मानसिकता पर उठाए सवाल

    बीजेपी नेता प्रवीण खंडेलवाल ने संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब भारतीय राजनीति में एक असफल राजनेता हैं, जिनकी कहीं कोई जगह नहीं है। वह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। खंडेलवाल ने राउत की टिप्पणी को उनकी ‘नक्सली मानसिकता’ से जोड़ते हुए कहा कि वह भूल जाते हैं कि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी कृत्य करने या उसका प्रयास करने वाले व्यक्ति को उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, जहां कानून का शासन है और कानून अपना काम करेगा।

    मल्लिकार्जुन खरगे को भी घेरा

    वहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी निशाना साधा। बीजेपी नेता ने खरगे के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस के इतिहास की पड़ताल नहीं की। खंडेलवाल के मुताबिक, खरगे जिन कार्यों के लिए दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए आजादी के बाद से अपने शासनकाल में वही काम किए हैं।

    भाजपा सांसद ने खरगे को सलाह दी कि उन्हें अपने सलाहकारों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सलाहकार उन्हें गुमराह कर रहे हैं, जिसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष देशभर में हंसी का पात्र बन रहे हैं।

    शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने क्या कहा? 

    बता दें कि शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने अल्बानिया में सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का हवाला देते हुए भारत से इससे सबक लेने की नसीहत दी है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि अल्बानिया के लोग भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रधानमंत्री को न्यायपालिका से मदद मिलने से नाराज हैं। वहां पर लोग सरकारी संस्थाओं को निशाना बना रहे है। सभी देशों को इन घटनाओं से सीखना चाहिए, भारत को भी। राउत ने पोस्ट में करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अल्बानिया के सुप्रीम कोर्ट में आग लगी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Unesco World Heritage List में भारत की 3 नई जगहें शामिल, अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में हैं टूरिस्ट प्लेस

    October 21, 2026

    20 नवंबर को भागलपुर आ सकते हैं PM मोदी, बिहार को मिल सकती है 4 सौगातें

    October 21, 2026

    मानवाधिकारों के नाम पर लोकतंत्र को बदनाम करने वालों को UN में भारत ने दिया करारा जवाब

    October 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.