Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो दो महाद्वीपों में फैले हुए हैं,नाम जानते हैं आप!
    • यंगेस्ट कलेक्टर:IAS गंगा सिंह राजपुरोहित,नर्मदा DM बन रचा इतिहास…
    • छात्र द्वारा 18 सहपाठियों को दांत से काटने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने  किया बड़ा खुलासा,छात्र नहीं था रेबीज संक्रमित…
    • पीएम मोदी ने आप पर बोला हमला, कहा- पंजाब कांग्रेस में भी नहीं खत्म हो रही कुर्सी की लड़ाई
    • “निर्माण कार्यो की प्रगति व सुचारू कियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल के अध्यक्ष एवं आयुक्त ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की बैठक”
    • तुलसी तोड़ते वक्त कुएं में गिरा फोन, निकालने उतरे युवा कथावाचक की मौत
    • 4 दिन ड्रेन में छुपा बैठा था 6 फुट का मगरमच्छ, आधे घंटे में वन्यजीव विभाग और गोताखोरों की टीम ने दबोचा, था भय का माहौल
    • मंत्री ने महात्मा गांधी सेवा चिकित्सालय रामपुर पहुंचकर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख परीक्षार्थी सफल
    जॉब-एजुकेशन

    NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख परीक्षार्थी सफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    NEET UG 2026 RESULT : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात NEET-UG 2026 का परिणाम घोषित किया। करीब 20 लाख अभ्यर्थियों में से 11.21 लाख परीक्षार्थी सफल रहे। ये सफल अभ्यर्थी देशभर में उपलब्ध लगभग 1.37 लाख एमबीबीएस सीटों के साथ-साथ स्नातक स्तर के डेंटल, आयुष और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

    पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से टॉपर बने। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए। NEET-UG 2026 के टॉप-10 रैंकधारकों में पंजाब, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र से दो-दो अभ्यर्थी शामिल रहे, जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से एक-एक उम्मीदवार ने जगह बनाई।

    लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा

    लड़कियों ने इस परीक्षा में लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत महिलाएं रहीं। वहीं, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच थी। एनटीए ने अपने बयान में कहा, ‘महिलाओं की सफलता दर भी पुरुषों से अधिक रही। परीक्षा में शामिल हुईं 56.8 प्रतिशत महिलाएं सफल रहीं, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 55.1 प्रतिशत रहा।’

    93% से अधिक ने पहली बार दी परीक्षा

    NEET-UG 2026 में 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 138 अभ्यर्थी रहे। एनटीए ने अपने बयान में कहा, “इन 138 अभ्यर्थियों में से 99 प्रतिशत की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है और 93 प्रतिशत से अधिक ने पहली बार NEET (UG) परीक्षा दी थी।” एनटीए ने यह भी कहा कि परिणाम समय पर घोषित किए गए हैं, ताकि मेडिकल प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ सके। गौरतलब है कि प्रश्नपत्र लीक होने के बाद एनटीए ने 21 जून को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा 13 भाषाओं में हुई, जिसमें करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

    NEET-UG 2026 के स्टेट टॉपर्स

    राज्य/केंद्र शासित प्रदेशटॉपर का नाम
    विदेशी (Foreign)संकल्प संदीप नाइक
    विदेशी (Foreign)मुहम्मद अयान यूसुफ कोलनाड
    अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहध्रुव त्रिपाठी
    आंध्र प्रदेशनमाला प्रेरणा
    अरुणाचल प्रदेशलिरिक एटे
    असमशुभ प्रसाद
    बिहारआयुष भालोटिया
    बिहाररिया रंजन
    चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश)माधवन महाजन
    छत्तीसगढ़चार्वी अग्रवाल
    छत्तीसगढ़शिप्रक गोयल
    दादरा एवं नगर हवेलीगुप्ता जया अनिल
    दमन एवं दीवटंडेल धैर्य देवेंद्र
    दिल्लीकाश्वी ढल्ल
    गोवासलोनी उतागी
    गुजरातताहा समुन भाटिया
    गुजरातपटेल शौर्य भावेश
    गुजरातअक्षित कुमार गौर
    हरियाणापांशुल बंसल
    हिमाचल प्रदेशआकर्ष गुप्ता
    झारखंडसुहर्ष कुमार गुप्ता
    जम्मू-कश्मीरहदिया निसार
    जम्मू-कश्मीरजैदान वानी
    कर्नाटकवैष्णवी दास
    केरलनीरज बी
    लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)जिग्मेट यांगचन लामो
    लक्षद्वीप (केंद्र शासित प्रदेश)फहमीदा अनीस
    मध्य प्रदेशआर्यमन सिंह सोलंकी
    महाराष्ट्रकुदाले श्रावणी कृष्णा
    मणिपुरजावेद हसन
    मेघालयबाखम्बोक एंथनी थाबाह
    मिजोरमएच. मालसावमडॉन्गजुआला
    नागालैंडसुभास्मिता नायक
    ओडिशासात्विक पटनायक
    पुडुचेरीकृषांत अभिनव एम.
    पंजाबआर्यन गुप्ता
    राजस्थानउपलक्ष्य गोयल
    सिक्किमऋचा सुब्बा
    तमिलनाडुवेंकटापति वेलायुथम वी. ए.
    तेलंगानावीरैयागारी साह्यू
    त्रिपुराबैभव रॉय
    उत्तर प्रदेशआर्यन दुबे
    उत्तराखंडआदि जैन
    पश्चिम बंगालसब्यसाची लस्कर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यंगेस्ट कलेक्टर:IAS गंगा सिंह राजपुरोहित,नर्मदा DM बन रचा इतिहास…

    July 17, 2026

    छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू

    July 14, 2026

    ICSI कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट 15 जुलाई को करेगा जारी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.