Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर पड़ोसी के कुत्ते ने किया हमला,चेहरे पर टाके ही टाके…
    BREKING NEWS

    मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर पड़ोसी के कुत्ते ने किया हमला,चेहरे पर टाके ही टाके…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु:  बेंगलुरु से एक पालतू कुत्ते के खतरनाक हमले का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप सिहर जाएंगे. यहां मॉर्निंग वॉक पर जा रही एक महिला पर पालतू कुत्ते ने ऐसा हमला किया कि महिला का पूरा चेहरा बिगाड़ गया. महिला के चेहरे, गले और सिर पर इतने जख्म आए कि उसकी हालत खराब हो गई. कुत्ते के हमले का वीडियो दिल दहला देने वाला है. 

    पालतू कुत्ते के इस हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें महिला सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही महिला पर पालतू कुत्ता हमला कर देता है. कुत्ते का यह हमला इतना खतरनाक था कि महिला सिर के बल सीधे दरवाजे पर गिरी. जिसके बाद महिला की चीख सुनकर सामने वाले मकान से लोग उसे बचाने के लिए आए, उसने कुत्ते को काबू में करने की कोशिश की. लेकिन तब कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया.

    मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बेंगलुरु के HSR लेआउट की है. बताया गया कि 26 जनवरी को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट के टीचर्स कॉलोनी में पालतू कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया. यह हमला तब हुआ जब महिला सुबह की सैर के लिए निकली थी. हमला सुबह करीब 6:54 बजे उसके घर के ठीक सामने हुआ.

    महिला के चेहरे, हाथों और पैरों में चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि कुत्ता महिला के घर से सामने रह रहे अमरेश रेड्डी का है. पीड़िता के पति ने एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कुत्ते के मालिक की लापरवाही का आरोप लगाया गया है, जिसके कारण यह हमला हुआ.

    महिला के चेहरे पर आए 100 के करीब टांके

    कुत्ते के हमले का यह वीडियो और घायल महिला के चेहरे पर आई स्टीच की तस्वीरें देखकर कोई भी सिहर जाएगा. महिला के चेहरे पर आई चोट इतनी वीभत्स है कि उसे हम यहां नहीं दिखा सकते. लेकिन तस्वीर देखकर यह साफ लगता है कि कुत्ते के हमले से महिला के शरीर पर करीब 50 से अधिक टांके आए होंगे. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    छत्तीसगढ़ :ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण, पुलिस आरक्षक बने 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार…

    May 14, 2026

    कोरबा: जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.