Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»“नेतन्याहू के पास कोई विकल्प नहीं, सभी फैसले मैं लेता हूं”-डोनाल्ड ट्रंप 
    अंतर्राष्ट्रीय

    “नेतन्याहू के पास कोई विकल्प नहीं, सभी फैसले मैं लेता हूं”-डोनाल्ड ट्रंप 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    FILE PHOTO: U.S. President Donald Trump welcomes Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu at the entrance of the White House in Washington, D.C., U.S., April 7, 2025. REUTERS/Leah Millis/File Photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इजरायल-ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पास ईरान के साथ अमेरिका द्वारा किए जाने वाले किसी भी समझौते को स्वीकार करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा।

    फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि अंतिम फैसले वही लेते हैं और नेतन्याहू नहीं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल एक दूसरे पर मिसाइल से अटैक कर रहे हैं। सबसे पहले ईरान ने इजरायल पर हमला किया। इसके बाद आज सुबह (सोमवार) इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए राजधानी तेहरान समेत ईरान के कई बड़े शहर को निशाना बनाया। ट्रंप ने आगे ये भी कहा कि ईरान के हालिया हमलों से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे समझौते की प्रक्रिया नहीं रुकेगी।

    इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ट्रंप से बात की

    रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई। ट्रंप ने नेतन्याहू से ईरान के हालिया मिसाइल हमलों का जवाब न देने की अपील की थी। इसके बाद दोनों नेताओं ने क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।

    बता दें आज सोमवार को ईरान ने इजरायल की ओर कई मिसाइलें दागीं। यह 8 अप्रैल को लागू हुए सीजफायर के बाद ईरान का पहला मिसाइल हमला था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

    इजरायल में बजाए गए सायरन

    इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि जैसे ही मिसाइलों का पता चला, देश के कई इलाकों में चेतावनी सायरन बजाए गए। सेना ने कहा कि उसके रक्षा सिस्टम तुरंत सक्रिय हो गए और मिसाइलों से पैदा हुए खतरे को रोकने की कोशिश की गई।

    यही नहीं ईरानी हमले के कारण इजरायली एयर फोर्स ने लोगों के मोबाइल फोन पर सुरक्षा अलर्ट भी भेजे। नागरिकों से कहा गया कि वे तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाएं और अधिकारियों के अगले निर्देश मिलने तक वहीं रहें।

    रिपोर्टों के मुताबिक, इस हमले में अब तक किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    बता दें इससे एक दिन पहले इजरायल ने बेरूत के दहिह इलाके में एक ठिकाने पर हमला किया था। इसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है तथा हालात पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    September 18, 2026

    ‘ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों से समझौता नहीं’, अमेरिकी 100 प्रतिशत टैरिफ बिल पर भारत का जवाब

    September 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.