Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेडिकल विजा पर भारत आता था बांग्लादेशी, कोलकाता से चोरी के मोबाइल और लैपटॉप की करता था तस्करी, गिरफ्तार
    • हल्द्वानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, 4 की मौत
    • BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर बोले नरोत्तम- BJP में ही जन्मा हूं और BJP में ही मरूंगा
    • दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बढ़ावा
    • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में रोड़ा बना 40 हजार करोड़
    • सुनेत्रा घर लाएंगी कश्मीरी बहू, 29 जुलाई को विवाह बंधन में बंधेंगे पार्थ पवार
    • साली के प्यार में अंधा हुआ जीजा, शादी से 2 दिन पहले कर दी मंगेतर की हत्या
    • राम मंदिर के बाद अब नागौर के बुटाटी धाम मंदिर में 22.74 करोड़ का गबन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी
    छत्तीसगढ़

    माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया ।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएँ परिवार, समाज और राज्य की उन्नति की आधारशिला हैं, और उनका सशक्त होना एक सशक्त प्रदेश की अनिवार्य शर्त है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में राशि अंतरित होने से माताओं को न केवल आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि परिवार की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने में भी सुनिश्चित सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही इस सहायता से वंचित न रहे तथा पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी वंदन योजना आने वाले समय में लाखों परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी और छत्तीसगढ़ के विकासयात्रा को नई ऊर्जा देगी।

    उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से प्रारंभ होने के बाद अब तक 21 किश्तों में कुल 13,671.68 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों को प्रदान की जा चुकी है।

    इस माह 67,78,674 पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। इसमें 67,71,012 हितग्राहियों को 633.89 करोड़ रुपये तथा नियद नेल्ला नार क्षेत्र की 7,662 महिलाओं को 76.30 लाख रुपये
    प्रदान किए गए। इस प्रकार महतारी वंदन योजना की 22वीं किश्त अंतर्गत कुल 634.65 करोड़ रुपये की राशि पात्र हितग्राहियों को अंतरित की गई ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मेडिकल विजा पर भारत आता था बांग्लादेशी, कोलकाता से चोरी के मोबाइल और लैपटॉप की करता था तस्करी, गिरफ्तार

    July 12, 2026

    हल्द्वानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, 4 की मौत

    July 12, 2026

    मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में रोड़ा बना 40 हजार करोड़

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.