Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़
    • हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • BREAKING:पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
    • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी से 11 कर्मियों की भावभीनी विदाई
    • खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
    • महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»WhatsApp का नया फीचर! Chat करते समय बदल जाएगा पूरा लुक
    तकनीकी

    WhatsApp का नया फीचर! Chat करते समय बदल जाएगा पूरा लुक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    WhatsApp देश में काफी ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इसी को देखते हुए कंपनी अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है. इसी कड़ी में कंपनी ने प्लेटफॉर्म में फिर से एक नया फीचर पेश किया है जिसकी मदद से यूजर्स का चैट करने का एक्सपीरिएंस पूरी तरह से बदल जाएगा. आइए जानते है कि ये नया फीचर कैसे काम करता है.

    मिले नए फीचर्स

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप में कंपनी ने नए चैट थीम पेश किया है जहां इसे 5 अलग-अलग पार्ट्स में बांटा गया है. इनमें Featured, Nature, Live, Minimal और Doodle शामिल हैं. हर कैटेगरी का अपना अलग डिजाइन और अंदाज है जिससे यूजर्स को चैट का लुक बदलने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिल जाएंगे. हालांकि, आपको बता दें कि ये नया अपडेट सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स को भी मिल सकता है. हालांकि, कंपनी की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारीक जानकारी शेयर नहीं की गई है.

    ये वाला है सबसे खास

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कैटेगरी में सबसे खास लाइव कैटेगरी माना जा रहा है. इस कैटेगरी में यूजर्स को बैकग्राउड में ऐसे वॉलवेपर मिलेंगे जिसमें स्लो एनीमेशन भी चलता रहेगा जो यूजर्स के चैट्स को और भी आकर्षक बनाने का काम करेंगे. इसके अलावा इस नए एनिमेटेड वॉलपेपर से यूजर्स का चैट करने का एक्सपीरिएंस भी काफी बेहतर होगा.

    अलग-अलग वॉलपेपर लगा सकेंगे यूजर्स

    अगल-अलग कैटेगरी में अलग-अलग थीम्स यूजर्स को मिलेंगी जिससे वो अपनी जरूरत के हिसाब से चैट में थीम्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. जैसे नेचर वाले कैटगरी में यूजर्स को प्राकृतिक नजारों और आउटडोर लैंडस्केप वाले वॉलपेपर मिलेंगे. वहीं, अगर आपको ज्यादा रंग-बिरंगा या व्यस्त बैकग्राउंड पसंद नहीं है तो Minimal कैटेगरी आपके लिए बढ़िया साबित होगा.

    कैसे बदलें व्हाट्सऐप थीम

    अब अगर आप भी iPhone यूजर हैं और इस नए फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बता दें कि इसे यूज करना भी काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले WhatsApp की Chat Theme Settings में जाकर नई थीम्स देखें. इसके बाद यहां मौजूद Gallery में से अपनी पसंद की थीम चुनकर उसे चैट के लिए लागू किया कर सकते हैं.

    हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि कुछ आईफोन यूजर्स को ये फीचर अभी न दिखाई दे. ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है. ऐसे में ये नया फीचर अपडेटेड व्हाट्सऐप वर्जन में मिलेगा. इसके अलावा अगर आपके फोन में ये फीचर नहीं आया है तो थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर ऑप्शन रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंस्टाग्राम व फेसबुक पर बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय कितने कारगर होंगे?

    August 29, 2026

    Philips के नए 5G फोन की एंट्री जल्द, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा 64MP कैमरा

    August 26, 2026

    Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा?

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.