Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..
    • फ्यूल प्रोडक्शन में भारत पहुंचा दुनिया के नंबर 4 पर, इंडोनेशिया-सऊदी अरब छूटे पीछे
    • NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया
    • दो शिक्षकों ने 12 नाबालिग छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म, स्कूल से बाहर ले जाकर करते थे रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
    • पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’
    • छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…
    • प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई
    • जन्मदिन पर छिना बच्चों से मां का साथ बच्चे रोकते रहे नहीं माना पिता,मां को बचाने में झुलसा 14 साल का बेटा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»358 गांवों को शामिल कर, यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसेगा नया हाथरस
    BREKING NEWS

    358 गांवों को शामिल कर, यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसेगा नया हाथरस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ एक ‘नया हाथरस’ शहर बसाने की तैयारी जोरों से चल रही है। इस नए शहर में 358 गांवों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए यीडा ने तीन बड़ी कंपनियों का चुनाव किया है, जो शहर को बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करेंगी।

    इस प्लान को लेकर प्राधिकरण के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि फेज- 2 के दौरान नए हाथरस का मास्टर प्लान बनाने के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया था। इन कंपनियों में आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट लिमिटेड, गरुणा यूएसबी सॉफ्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और एलईए एसोसिएट साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल थीं। सीईओ आरके सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी, जिसके सामने तीनों कंपनियों के सीईओ ने अपना-अपना प्रेजेंटेशन दिया था और सभी को सेलेक्ट कर लिया गया था।

    जल्द ही वित्तीय बिड जारी की जाएगी, जिसके बाद एक कंपनी का चयन कर पहले 4000 हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जो केवल यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित होगा। प्राधिकरण का मानना है कि शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए पहले इस क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, और इसके बाद आगामी योजनाओं पर विचार किया जाएगा।

    यमुना अथॉरिटी के एक अधिकारी के अनुसार, प्राधिकरण का क्षेत्र 6 जिलों तक फैला हुआ है। मथुरा में मुख्य रूप से हेरिटेज सिटी के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है, जबकि टप्पल में लॉजिस्टिक हब बनाने की योजना बनाई गई है। आगरा में पर्यटन और धरोहर को प्राथमिकता दी जा रही है। अब, हाथरस में नए शहर के मास्टर प्लान को तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 64 सहायक वन संरक्षकों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

    September 3, 2026

    छत्तीसगढ़ PWD विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: 56 कार्यपालन अभियंताओं का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण

    September 2, 2026

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.