मुख्य समाचार

युवक के लिए काल बनी नई खरीदी गाड़ी, परिवार में मचा कोहराम

पठानकोट-  पठानकोट के सरना क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में गत देर रात दर्दनाक मौत हो गई है। युवक ने कुछ माह पहले ही काले रंग की नई गाड़ी खरीदी थी जो उसी का काल बन गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है क्योंकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक नीतिश शर्मा 30 वर्षीय अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।  इकलौता बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।  पुलिस की ओर से आज युवक के शव का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button