Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किंग कोबरा को क्यों कहा जाता है ‘King’, क्या लंबाई और जहरीला होना है असली कारण? 
    • कैंसर से जंग जीतने के बाद राजश्री देशपांडे ने शेयर की सर्जरी के निशान की खूबसूरत तस्वीर
    • अमेरिकी सेना ने ट्रंप को बताया ईरान पर ‘अंतिम प्रहार’ का प्लान, राष्ट्रपति के पाले में गेंद
    • Motorola ने उतारे लंबी बैटरी वाले नये स्मार्टफोन्स…
    • एक फेफड़ा खराब हो जाए तो क्या इंसान जिंदा रह सकता है?
    • रिकॉर्ड उछाल, GST Collection अप्रैल में 2.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा
    • दिल्ली का जयपुर में RR से होगा मुकाबला
    • कान्हा में ‘साइलेंट किलर’ का हमला?9 दिनों में पूरा बाघ परिवार खत्म..! बाघिन और 4 शावकों की मौत, जांच में जुटा वन विभाग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बरगी बांध पर क्रूज हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अभी भी लापता,मां के सीने से लिपटा मिला 4 साल के बच्चे का शव…
    BREKING NEWS

    बरगी बांध पर क्रूज हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और नौ अभी भी लापता,मां के सीने से लिपटा मिला 4 साल के बच्चे का शव…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर – पानी के अथाह भंडार पर चलता एक क्रूज और उस पर सवार कुछ लोग. फिर अचानक एक दर्दनाक हादसा और 9 लोगों की मौत. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को हुआ हादसा कितना भयावह था, उसकी एक बानगी वहां से सामने आई एक तस्वीर से साफ हो रही है. तस्वीर में एक 4 साल का बच्चा अपनी मां के सीने से लिपटा है. कुछ समय पहले तक दोनों क्रूज पर सवार अन्य लोगों के साथ बरगी बांध में मस्ती कर रहे थे. लेकिन अचानक हुआ यह हादसा कई परिवारों को कभी न भूलने वाला दर्द दे गया. इस हादसे में दिल्ली की एक मां और उसके 4 साल के बच्चे की भी मौत हो गई. शुक्रवार सुबह मां-बच्चे की बॉडी रिकवर हुई. जिसमें बच्चा मां की गोद में सीने से चिपका मिला.

    दरअसल शुक्रवार को जबलपुर क्रूज हादसे वाली जगह पर सबसे दिल दहला देने वाले दृश्यों में से एक सामने आया. बचाव दल को एक मां और उसके चार साल के बेटे के बेजान शरीर मिले, जो अभी भी एक-दूसरे से चिपके थे. तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मां ने आखिरी दम तक बेटे और अपने-आप को बचाने की कोशिश की होगी. लेकिन अफसोस दोनों की जान नहीं बच सकी. 

    मिली जानकारी के अनुसार मां के सीने से लिपटा मिला यह बच्चा दिल्ली से अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने आया था. परिवार में पति, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी शामिल थे. हादसे के दौरान पिता और बेटी किसी तरह सुरक्षित बच गए, लेकिन मां और बेटा क्रूज के भीतर ही फंस गए थे.

    आज सुबह जब शव बाहर निकाले गए, तो दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया. मां अपने बेटे को सीने से चिपकाए हुए मिली, मानो आखिरी पल तक उसे बचाने की कोशिश कर रही हो. यह दृश्य देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    यह एक ऐसा दृश्य था जो प्यार, डर और आखिरी सांस तक रक्षा करने की सहज भावना की कहानी बयाँ कर रहा था. मालूम हो कि मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में क्रूज पर सवार तीन और लोगों के शव बरामद होने के बाद इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 9 हो गई. 24 लोगों का बचाया गया है. हालांकि 9 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कान्हा में ‘साइलेंट किलर’ का हमला?9 दिनों में पूरा बाघ परिवार खत्म..! बाघिन और 4 शावकों की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

    May 1, 2026

    594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर अगले 15 दिनों तक टोल फ्री यात्रा…

    May 1, 2026

    “गाड़ी में गड़बड़ है ममता कुछ लेकर आई हैं”, BJP ने TMC के वाहन को रोककर EVM से छेड़छाड़ का लगाया आरोप,

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.