Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»एनआईटी रायपुर ने चंपारण में चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा 2025 को दिया गति
    छत्तीसगढ़

    एनआईटी रायपुर ने चंपारण में चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा 2025 को दिया गति

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 26 सितम्बर को चंपारण में व्यापक सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का संचालन एनआईटी रायपुर के उन्नत भारत अभियान (यूबीए) क्लब द्वारा प्रोफेसर सुधाकर पांडे, क्षेत्रीय समन्वयक, उन्नत भारत अभियान के मार्गदर्शन में किया गया।
    कार्यक्रम में संस्थान के प्राध्यापकों डॉ. गोवर्धन भट्ट, डॉ. दीपिका अग्रवाल, डॉ. निलेश मिश्रा और श्री विजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सफाई अभियान की शुरुआत प्रभु वल्लभाचार्य मंदिर परिसर और उद्यान की साफ-सफाई से हुई, जहां छात्र-छात्राओं ने पेड़ों की गिरी पत्तियां, प्लास्टिक, नारियल के खोल और अन्य कचरे को समेटकर थैलियों में इकट्ठा किया और उसे निर्धारित कूड़ेदानों में डालकर साफ-सफाई सुनिश्चित की।


    अभियान यहीं तक सीमित नहीं रहा। टीम ने स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मंदिर प्रबंधन से जुड़े हितधारकों के साथ स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया। सभी ने मिलकर स्वच्छता की शपथ ली और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में साफ-सफाई को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने हनुमान टीला और मनोकामना हनुमान मंदिर का भ्रमण किया तथा वहां स्वच्छता और पवित्र स्थलों के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

    इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को स्वच्छ जलस्रोतों और आसपास के पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही, इसने यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता केवल शारीरिक स्वास्थ्य से नहीं जुड़ी है बल्कि इसका सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व भी है।
    एनआईटी रायपुर के इस प्रयास ने न केवल स्वच्छता की आवश्यकता को जनमानस तक पहुंचाया बल्कि स्वच्छ भारत अभियान की भावना को भी सुदृढ़ किया। ग्रामीणों और विद्यार्थियों के संयुक्त सहयोग से यह अभियान चंपारण में स्वच्छता और जागरूकता का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

    August 5, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी

    August 5, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.