Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    • ‘करेजा कहां जाबै? युवती से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, भीड़ के साथ मिलकर लड़की ने बीच सड़क कर दी धुनाई…
    • रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    • नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
    • ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले…महिला सीरियल किलर का पर्दाफाश
    क्राइम

    मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले…महिला सीरियल किलर का पर्दाफाश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पानीपत: हरियाणा के पानीपत की उस महिला का चेहरा अब सामने आया है, जिसने चार मासूम बच्चों की जान ले ली और यकीन मानिए, जितनी खूबसूरत वह दिखती है, उतनी ही खतरनाक उसकी सोच थी. यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन यह हकीकत है. हरियाणा के पानीपत में पकड़ी गई इस महिला ने न सिर्फ अपने रिश्तेदारों की बच्चियों को मौत के घाट उतारा, बल्कि शक से बचने के लिए अपने ही बेटे की हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हिला कर रख दिया.

    हरियाणा के पानीपत में एक महिला सीरियल किलर का पर्दाफाश हुआ है, जिसने चार मासूम बच्चों की हत्या कर दी. आरोपी का नाम पूनम है. पुलिस ने बताया कि यह सिलसिला 2021 में शुरू हुआ था. पहली बार उसने विद्धि नाम की बच्ची को मारने की कोशिश की थी. उस समय उसने विद्धि के चेहरे पर उबलती हुई चाय उड़ेल दी थी. बड़ी केतली में भरी चाय से बच्ची बुरी तरह झुलस गई, लेकिन बच गई. उस वक्त विद्धि के पिता ने इसे हादसा समझकर मामला दबा दिया.

    लेकिन पूनम की सोच यहीं नहीं रुकी. उसके दिमाग में एक अजीब सा जुनून था कोई बच्ची बड़ी होकर उससे ज्यादा सुंदर न हो जाए. यही जुनून उसे साइको किलर बना गया. पुलिस पूछताछ में उसने खुद कबूल किया कि उसे सुंदर बच्चियों से नफरत थी. वह अपने रिश्तेदारों और परिवार की बच्चियों को निशाना बनाती थी.

    2023 में उसने दो हत्याएं कीं पहली इशिका और दूसरी शुभम की. शुभम उसका अपना बेटा था. पुलिस के मुताबिक, पूनम ने पहले दो बच्चियों को मार डाला. बाद में शक न हो, इसलिए उसने अपने बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया. “पकड़े जाने से बचने के लिए मैंने अपने बेटे को मारा,” पूनम ने पूछताछ में बताया.

    2025 में उसने फिर वार किया. विद्धि को दूसरी बार निशाना बनाया. इस बार उसने उसे पानी के टब में डुबोकर मारने की कोशिश की. लेकिन यही उसकी गलती साबित हुई. पुलिस को शक हुआ कि छह साल की बच्ची खुद टब में डूबकर नहीं मर सकती. जांच में पता चला कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. यानी यह हत्या थी.

    पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूनम स्मार्ट और समझदार है, लेकिन उसकी सोच खतरनाक थी. “किसी भी सुंदर बच्ची को देखकर उसका दिमाग खराब हो जाता था,” एसपी ने कहा. पूछताछ में पूनम ने बताया कि उसे लगता था कि कोई बच्ची बड़ी होकर उससे ज्यादा सुंदर न हो जाए. यही वजह थी कि उसने चार मासूमों की जान ले ली.

    पुलिस ने बताया कि पूनम ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है. अब पकड़े जाने के बाद वह अपने किए पर दुख जता रही है. लेकिन यह पछतावा चार मासूमों की जिंदगी वापस नहीं ला सकता. इस केस ने पूरे हरियाणा को हिला दिया है. सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं कि इतनी खूबसूरत दिखने वाली महिला के अंदर इतनी खतरनाक सोच कैसे पैदा हुई. अब उसका चेहरा सामने आया है, और लोग पूछ रहे हैं क्या खूबसूरती के पीछे छिपा यह खतरनाक जुनून किसी फिल्म से भी ज्यादा डरावना नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

    July 12, 2026

    कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

    July 11, 2026

    जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.