Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Noise ने भारत में लांच किए Master Buds 2
    तकनीकी

    Noise ने भारत में लांच किए Master Buds 2

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। Noise ने भारतीय बाजार में Noise Master Buds 2 को लांच कर दिया है। इन TWS इयरफोन में भी साउंड बाय बोस टैग है। इसके अलावा ये 360-डिग्री स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट करते हैं। कीमत की बात करें तो Noise Master Buds 2 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपए है। ईयरबड्स ऑरम, कार्बन और मर्करी में उपलब्ध हैं। ईयरबड्स की प्री-सेल Gonoise की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स पर शुरू हो रही है। Noise का कहना है कि ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर Noise Master Buds 2 की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

    फीचर्स की बात करें तो Noise Master Buds 2 में 10mm PU+ PEEK ड्राइवर दिए गए हैं जो कि Bose ट्यून्ड ऑडियो और 51dB तक ANC सपोर्ट प्रदान करते हैं। इन ईयरबड्स में 6 माइक ENC सिस्टम है, जो कॉल के दौरान वॉयस को क्लियर करने की सुविधा प्रदान करता है। Master Buds में सिग्नेचर विनाइल-इंस्पायर्ड केस डिजाइन है। इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है। इन TWS ईयरफोन्स में 360 डिग्री स्पेशल ऑडियो सपोर्ट दिया है, जो बिल्ट-इन 6 एक्सिस IMU सेंसर से लैस है। इनमें AI वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट भी है। यह नेचुरल लैंग्वेज के कमांड को समझ सकता है, सवालों का जवाब दे सकता है और रियल टाइम में टास्क में मदद कर सकता है।

    Master Buds 2 में 24-बिट/96kHz ब्लूटूथ स्ट्रीमिंग के लिए LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक का सपोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स में ड्यूल कनेक्टिविटी, गूगल फास्ट पेयर, फाइंड माय डिवाइस, इन-ईयर डिटेक्शन और हेड जेस्चर कंट्रोल शामिल है। ये डिवाइस नॉयज ऑडियो ऐप के साथ कम्पैटिबल हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो लेटेस्ट TWS इयरफोन केस के साथ कुल 6 घंटे तक प्लेबैक टाइम और एएनसी ऑन होने पर 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। कंपनी दावा करती है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से बैटरी 6 घंटे तक चल सकती है। यह धूल और छींटों से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग से लैस किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    iPhone 18 लॉन्च के बाद Apple का बड़ा फैसला, पुराने iPhones हुए ₹30 हजार तक महंगे

    September 10, 2026

    5,700mAh और 64MP कैमरा के साथ Philips S7221 5G भारत में लांच

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.