Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
    • दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन
    • बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
    • गुब्बारों ने बनाया ऐसा हाल; तेज हवा में उड़ने लगी दुल्हन, फोटोग्राफर ने बचाई जान
    • गरीबी घटी पर चुनौतियां कायम: विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा- रोजगार और आय असमानता में तुरंत सुधार जरूरी
    • दुर्ग में करवाचौथ पर टला बड़ा हादसा: किचन में फटा गैस सिलेंडर; मोहल्ले वालों ने बुझाई आग…
    • मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
    • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव श्री विकासशील
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»सिर्फ विवाहित महिलाएं ही नहीं, आजकल कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, इन 6 नियमों का करें पालन
    धर्म आस्था

    सिर्फ विवाहित महिलाएं ही नहीं, आजकल कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, इन 6 नियमों का करें पालन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Karwa Chauth Vrat for Unmarried Girls: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास महत्व रखता है. यह पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को है. इस पावन दिन पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत का पारण करती हैं. लेकिन आज के समय में करवा चौथ का व्रत केवल विवाहित महिलाएं ही नहीं, बल्कि कई कुंवारी कन्याएं भी रखना शुरू कर दी हैं. वे अपने होने वाले पति या बॉयफ्रेंड के लिए व्रत रखने लगी हैं. लेकिन सवाल यहां यह आता है कि क्या कुंवारी कन्याएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं. शास्त्रों में इसे लेकर क्या विधान है…

    क्या कहा गया है शास्त्रों में?
    ज्यादातर धर्म शास्त्रों में करवा चौथ का व्रत विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए बताया गया है. इस व्रत का मूल आधार है पातिव्रत्य धर्म का पालन करना, जो केवल शादी के बाद ही संभव हो पाता है. पातिव्रत्य पति और व्रत शब्द से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है कि पति के प्रति निष्ठा, कर्तव्य और समर्पण का पालन करना. चूंकि विवाह से पहले यह धर्म संभव नहीं है इसलिए शास्त्रों में कहीं भी कुंवारी कन्याओं के व्रत रखने के बारे में कुछ भी नहीं है. इस व्रत को केवल सुहागिन महिलाओं के रखने के बारे में बताया गया है.

    विवाहिता और अविवाहित दोनों के लिए आशीर्वाद
    बदलती लोक परंपराओं में अब कई जगहों पर कुंवारी कन्याएं करवा चौथ का व्रत रखने लगी हैं. वे इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं. कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने में कोई बाधा नहीं है, और उन्हें भी इस व्रत से शुभ फल की प्राप्ति होती है. इसलिए इस पर्व का महत्व केवल पति की लंबी आयु तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विवाहिता और अविवाहित दोनों के लिए आशीर्वाद का प्रतीक है.

    कुंवारी कन्याओं के लिए करवा चौथ के नियम

    1. व्रत की परंपराओं में कुछ अंतर होते हैं जो कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं के लिए अलग-अलग हैं. सुहागिन महिलाएं छलनी के माध्यम से चंद्रमा को देखकर फिर अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं, जबकि कुंवारी लड़कियां तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं. हालांकि वे भी चंद्रमा को अर्घ्य दे सकती हैं.
    2. सुहागिन महिलाएं अपने पति की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं, जबकि कुंवारी कन्याएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करती हैं. उनका मानना है कि इस पूजा और व्रत से उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है.
    3. सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन 16 श्रृंगार करती हैं और करवा माता की पूजा पाठ में शामिल होकर करवा बदलने और थाली घुमाने जैसे रस्में निभाती हैं. लेकिन अविवाहित लड़कियों को ऐसा करने की जरूरत नहीं है. कुंवारी लड़कियों के लिए सोलह श्रृंगार करना अनिवार्य नहीं है. साथ ही करवा बदलने या थाली घुमाने जैसी रस्में नहीं करनी चाहिए. साथ ही सुहाग की चीजें भी उपहार में नहीं लेनी चाहिए.
    4. इसके अलावा, कुंवारी लड़कियों के लिए सरगी की कोई खास रस्म नहीं होती, जो कि सुहागिन महिलाओं के लिए होती है. साथ ही व्रत के दौरान कुंवारी लड़कियां दिन में एक बार फलाहार या पानी ले सकती हैं. धार्मिक नियमों के अनुसार, इस दिन तामसिक और अशुद्ध चीजों से दूर रहना चाहिए ताकि व्रत सफल तरीके से पूर्ण हो सके.
    5. सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर पानी ग्रहण करती हैं. लेकिन अविवाहित लड़कियों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है. वे एक बार फलाहार ले सकती हैं और उनको निर्जला व्रत रखने की जरूरत नहीं है.
    6. सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की कहानी सुनती हैं. कुंवारी लड़कियां भी उनके साथ बैठकर कहानी सुन सकती हैं. इस दौरान वह अपनी पसंद के अनुसार पति की कामना करवा माता से कर सकती हैं.

    Disclaimer:यहाँ दी गई कोई भी जानकारी या उपाय किसी धार्मिक विशेषज्ञ, ज्योतिषी, या पंडित के व्यक्तिगत परामर्श का विकल्प नहीं है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, व्रत, या ज्योतिषीय उपाय को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के योग्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन

    October 30, 2026

    यहां महादेव तय करते हैं भक्तों के आने-जाने का समय! समुद्र के बीच बना है भगवान शिव का अनोखा मंदिर, जानिए इसका रहस्य

    October 27, 2026

    शरद पूर्णिमा कब? इस दिन ऐसे करो मां लक्ष्मी की पूजा, खत्म हो जाएगी कंगाली

    October 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.