Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»एंजेल चकमा केस में सरकार को थमा दिया नोटिस, आरोपी की तलाश के लिए स्पेशल टीम का गठन 
    BREKING NEWS

    एंजेल चकमा केस में सरकार को थमा दिया नोटिस, आरोपी की तलाश के लिए स्पेशल टीम का गठन 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में हर दिन नए पहलू सामने आ रहे हैं. पुलिस लगातार जाचं पड़ताल कर रही हैं. पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है. इस मामले को ऑल इंडिया चकमा स्टूडेंट यूनियन समेत कई संगठनों ने नस्लीय हमला (हेट क्राइम) करार दिया है. मामले में न्याय की गुहार लगाई है. हालांकि, पुलिस इसे नस्लीय हमला नहीं मान रही है. उसने नस्लीय टिप्पणी या नस्लीय हमले के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. इधर, मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर देहरादून पुलिस और प्रशासन को नोटिस जारी कर हत्याकांड मामले में तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है.

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का नोटिस

    त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के बाद अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है. आयोग ने सरकार से पूर्वोत्तर के छात्रों की सुरक्षा में उठाए जा रहे कदम और ऐंजल चकमा की हत्या के मामले में अब तक की हुई जांच रिपोर्ट तलब की गई है. साथ ही आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पूर्वोत्तर के छात्रों की सुरक्षा में उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं. आयोग ने इस घटना को गंभीर मानते हुए कहा है कि छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही मानवाधिकारों का उल्लंघन मानी जाएगी और इस पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

    25 हजार रुपए के इनाम का ऐलान

    देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की मौत के बाद पुलिस ने छठे और मुख्य आरोपी की तलाश के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया है. साथ ही उसपर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी यज्ञ अवस्थी नेपाल का रहने वाला है. वारदात वाली रात यज्ञ ने ही ऐंजल पर चकमा पर चाकू से हमला किया था. इसके साथ ही उसी रात को वो नेपाल भाग गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945

    July 10, 2026

    निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश

    July 10, 2026

    “अलगाववाद का एजेंडा नहीं चलेगा”, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की मांग पर भाजपा का हमला

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.