Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेने के कारण नर्स की मौत, लिव इन पार्टनर फोन बंद कर हुआ फरार
    राष्ट्रीय

    एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेने के कारण नर्स की मौत, लिव इन पार्टनर फोन बंद कर हुआ फरार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश – राजधानी भोपाल में एक नर्स ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर खुदकुशी कर ली। नर्स को उसका लिव इन पार्टनर गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा था जहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नर्स को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसका लिव इन पार्टनर फोन बंद कर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। युवती जेके हॉस्पिटल में नर्स थी और युवक के साथ चार साल से लिव इन में रह रही थी।

    घटना कोलार थाना इलाके की है जहां जेके हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर काम करने वाली मेघा यादव हॉस्पिटल के पास ही किराए के कमरे में रहती थी। मेघा को रूपेश साहू नाम का युवक बीती रात अस्पताल लेकर पहुंचा था जहां इलाज के दौरान मेघा की मौत हो गई। मेघा ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लिया था। बताया गया है कि रूपेश ने खुद को मेघा का मुंह बोला भाई बताकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मेघा की मौत होने के बाद से रूपेश फरार है और उसका फोन भी बंद आ रहा है।

    मेघा के परिजन के मुताबिक रुपेश और मेघा के चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था। वो एक साथ लिव इन में रहते थे। परिजन ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले मेघा ने अपने भांजे से फोन पर बात की थी तब वो सामान्य लग रही थी और इसके बाद रात में मेघा के फोन से रूपेश ने फोन कर उसे अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना दी। वो पहुंचे तो मेघा अस्पताल में मौत से लड़ रही थी और रूपेश गायब था। परिजन के अनुसार रूपेश ने शादी से करने से मना कर दिया था इस कारण मेघा तनाव में रहने लगी थी। पुलिस को मेघा के कमरे से कुछ मेडिकल सामग्री मिली है जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार रूपेश की तलाश कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘न्यूजीलैंड में 25 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर आज भी मेरे पास’ : पीएम मोदी

    July 11, 2026

    हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत, INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में होगा शामिल, जाने क्या है इसकी खासियत?

    July 11, 2026

    NEET UG पेपर लीक मामले में NTA अधिकारियों को मिली क्लीन चिट, निजी आरोपियों के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.