Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»होली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की महिलाओं के लिए 4 बड़ी योजनाओं का करेंगी शुभारंभ…
    BREKING NEWS

    होली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की महिलाओं के लिए 4 बड़ी योजनाओं का करेंगी शुभारंभ…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    द्रौपदी मुर्मु
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    होली के मौके पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की महिलाओं के लिए 4 बड़ी योजनाओं की सौगात देने वाली हैं. इनमें सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना शामिल हैं. इन सभी योजनाओं का शुभारंभ दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ में होगा. यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जहां महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कई बड़े ऐलान किए जाएंगे.

    सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड

    दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं के लिए पिंक कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की शुरुआत करने जा रही है. इस कार्ड की मदद से दिल्ली की महिला निवासी DTC बसों में बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. इसके अलावा यही कार्ड मेट्रो, RRTS और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक ही स्मार्ट कार्ड से बिना किसी झंझट के भुगतान करने की सुविधा भी देगा. इससे महिलाओं की यात्रा पूरी तरह सुविधाजनक, सुरक्षित और बिना रुकावट के हो जाएगी.

    मुफ्त LPG सिलेंडर योजना

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में एक नई योजना भी शुरू करेंगी, जिसके तहत दिल्ली के सभी राशन कार्डधारक परिवारों को साल में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे, एक होली पर और दूसरा दिवाली पर. सरकार के अनुसार इस योजना का लाभ डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए दिया जाएगा. यानी जितने रुपये का एक गैस सिलेंडर उस समय का होगा, उतनी राशि परिवार के प्रमुख व्यक्ति के आधार‑लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भेज दी जाएगी. यह योजना दिल्ली के लगभग 15.5 लाख राशन कार्डधारक परिवारों को फायदा पहुंचाएगी, जिससे त्योहारों के समय उनकी आर्थिक मदद हो सकेगी और रसोई का खर्च भी कम होगा.

    दिल्ली लखपति बिटिया योजना

    दिल्ली लखपति बिटिया योजना, जो पहले की लाड़ली योजना का विस्तारित और नया रूप है, अब बेटियों के लिए और भी बड़ा आर्थिक सहारा बनने जा रही है. इस योजना के तहत लड़की के नाम पर कुल 56,000 रुपये किस्तों में जमा किए जाएंगे और सरकार के अनुसार ब्याज जोड़ने पर 21 साल की उम्र तक यह राशि 1 लाख रुपये से भी अधिक हो जाएगी. इस योजना से सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर बेटी उच्च शिक्षा हासिल कर सके और पढ़ाई सामान्य नियम बन जाए, न कि किसी परिवार पर आर्थिक बोझ. इस नई योजना का फंड मैनेज SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा.

    मेरी पूंजी, मेरा अधिकार

    सरकार के अनुसार ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ पहल के तहत 40,000 से अधिक लाड़ली योजना की लाभार्थी बेटियों को 100.25 रुपये करोड़ की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी. इस प्रक्रिया से राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होगी, जिससे बीच में किसी भी तरह की देरी या गड़बड़ी की संभावना खत्म हो जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, 2010 से पहले नियुक्त टीचर्स को TET Exam से छूट

    August 25, 2026

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.