Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»विजय के फिल्मों से संन्यास पर मालविका ने कहा- बड़े पर्दे पर उनकी कमी खलेगी
    मनोरंजन

    विजय के फिल्मों से संन्यास पर मालविका ने कहा- बड़े पर्दे पर उनकी कमी खलेगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई. एक्ट्रेस मालविका मोहनन इस वक्त हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म के साथ ही तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ भी 9 जनवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म सेंसर सर्टिफिकेट न मिल पाने के कारण इसकी रिलीज टल गई। फिल्म का मामला अभी भी मद्रास हाईकोर्ट में लंबित है। ऐसे में हाल ही में ‘द राजा साब’ एक्ट्रेस ने थलापति विजय को लेकर बात की और उनके फिल्मों से संन्यास लेने पर निराशा जाहिर की है।

    हाल ही में मालविका मोहनन ने ‘जन नायकन’ के बाद थलापति विजय के सिनेमा से दूरी बनाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके सभी प्रशंसकों की तरह मुझे भी बड़े पर्दे पर उनकी कमी खलेगी। उनकी हर फिल्म रिलीज होती है, तो ऐसा लगता है जैसे कोई त्योहार हो। उनकी फिल्म रिलीज से पहले पूरे तमिलनाडु के माहौल में जबरदस्त जोश और उत्साह होता है। इसे महसूस करने के लिए आपको वास्तव में चेन्नई, तमिलनाडु में होना पड़ेगा। बहुत कम एक्टर अपनी फिल्मों की रिलीज के समय ऐसा माहौल बना पाते हैं।

    बता दें, मालविका ने थलापति विजय के साथ फिल्म ‘मास्टर’ में काम किया है। उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मास्टर’ में उनके साथ काम करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। आपको ऐसा महसूस नहीं होता कि आप किसी बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर रहे हैं। वह बहुत ही प्यारे, विनम्र और एक बेहतरीन इंसान हैं और आपकी बातों को अच्छे से सुनते हैं। वह सचमुच आपके बारे में जानना चाहते हैं। वह सुनते हैं, लोगों को परखते हैं और उनकी समझ बहुत गहरी है।
     
    ऐन मौके पर टली ‘जन नायकन’ की रिलीज
    बता दें ‘जना नायकन’ थलापति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। यह फिल्म 9 जनवरी यानी आज ही रिलीज होनी थी। लेकिन ऐन मौके पर इसकी रिलीज टल गई। मेकर्स ने एक बयान जारी कर बताया कि भारी मन से हम अपने सभी दर्शकों के साथ यह खबर शेयर कर रहे हैं। 9 जनवरी को रिलीज होने वाली ‘जन नायकन’ की रिलीज कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दी गई है, जिन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है।
     
    वहीं, ‘द राजा साब’ की बात करें तो इसमें मालविका मोहनन एक्टर प्रभास के साथ नजर आई हैं। उनके अलावा इसमें निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे स्टार्स भी अहम रोल में हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश

    May 16, 2026

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    May 15, 2026

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.