Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    • अब सामने आया सच, Aamirकी शादी में क्यों नहीं आईं EX-पत्नियां खुद दोस्त ने बताई सच्चाई
    • प्रेमी के साथ मिलकर अफसर पत्नी ने ट्रेन में करवाई रेलवे कर्मचारी पति की हत्या, 3 गिरफ्तार
    • एप्स्टीन फाइल्स पर वेंस का बड़ा कबूलनामा, बोले-‘ट्रंप प्रशासन से हुई बड़ी चूक
    • फर्जी ‘IAS’ अधि‍कारी पहुंच गई जेल, शादी के बाद पत‍ि ने ही खोल द‍िया ये चौंकाने वाला राज…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानन्द ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»पितृपक्ष में नई चीजों को खरीदने का आखिर किस पर लागू होता है नियम, जानें सिर्फ एक क्लिक में
    धर्म आस्था

    पितृपक्ष में नई चीजों को खरीदने का आखिर किस पर लागू होता है नियम, जानें सिर्फ एक क्लिक में

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पितृपक्ष की शुरुआत होते ही लोग अक्सर इस दुविधा में पड़ जाते हैं कि वे नई चीजों को खरीदें या नहीं? ऐसे में सवाल यह भी उठता है अगर ऐसा कोई नियम है तो क्या वह परिवार के सभी सदस्यों पर लागू होता है? पितरों से जुड़े पितृपक्ष को लेकर क्या कहते हैं धर्म के जानकार, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

     पितरों के प्रति कृतज्ञता और आदर प्रकट करने वाला पितृपक्ष 07 सितंबर से प्रारंभ होकर 21 सितंबर तक चलेगा. महालय या फिर कहें श्राद्ध से जुड़े इन 16 दिनों को लेकर तमाम लोगों में अक्सर इस बात को लेकर भ्रम रहता है कि इस दौरान नई चीजों का खरीदना शुभ या अशुभ है? कुछ लोगों को इस बात की शंका होती है कि यदि वे सदियों से चले आ रहे नियम को तोड़ते हैं तो कहीं उनके पितर नाराज न हो जाएं? ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धर्म शास्त्र में ऐसा कोई नियम है? यदि है तो वह किस पर लागू होता है? आइए पितृपक्ष में खरीदादारी को लेकर आपका सारा कन्फ्यूजन दूर करते हैं. 

    सिर्फ श्राद्ध कर्ता पर लागू होते हैं कुछ नियम

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष (Astrology) विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय कहते हैं कि पितृपक्ष में खरीददारी को लेकर समाज में एक लोक भ्रांति बन गई है, जबकि शास्त्रों में ऐसे किसी भी नियम का उल्लेख नहीं है. ऐसे में व्यक्ति बगैर किसी चिंता या भय के सभी चीजों की खरीददारी करनी चाहिए. पितृपक्ष के दौरान सिर्फ श्राद्धकर्ता के लिए कुछेक नियम बताए गये हैं क्योंकि वह 16 दिनों के पितृयज्ञ या फिर कहें अनुष्ठान से जुड़ा रहता है. 

    इसमें वह नवरात्रि (Navratri) के जप-तप की तरह ही पितृपक्ष में भी बाल-नाखून को न कटवाना, सात्विक भोजन और ब्रह्मचर्य का पालन करना आदि नियमों का पालन करता है. उसके अलावा परिवार के सभी सदस्य इन नियमों से मुक्त होते हैं, इसलिए यदि कोई व्यक्ति पितृपक्ष में मकान को खरीदना या बेचना चाहता है या फिर अपने बच्चे का जन्मदिन (Birthday) मनाना चाहता है तो उसके लिए कोई रोक नहीं है. चूंकि यह पितरों से जुड़ा पक्ष है इसलिए इसमें लोगों को अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हुए नैतिक रूप से जीवन जीना चाहिए. 

    पितृपक्ष में क्यों नहीं होते विवाह और गृह प्रवेश

    काशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर राम नारायण द्विवेद्वी के अनुसार पितृपक्ष में विवाह, गृह प्रवेश गृहारंभ, इसलिए नहीं होते की इसमें इसकी मनाही है, बल्कि इसलिए नहीं होते क्योंकि इसमें इन चीजों के लिए कोई मुहुर्त ही नहीं है. सिर्फ पितृपक्ष ही नहीं बल्कि नवरात्र, दीपावली (Diwali) तक विवाह आदि नहीं होते हैं. यह महज एक भ्रम है, इसलिए सभी सामान्य कार्य पितृ पक्ष में किए जा सकते हैं. 

    व्य​क्ति को चाहिए कि पितृ पक्ष का पुण्यफल पाने के लिए इन 16 दिनों में पितरों को जल अवश्य दें और गौ ग्रास, श्वान की रोटी जरूर निकालें. पितरि प्रीतिमायान्ते प्रीयन्ते सर्व देवता. पितरों के प्रसन्न होने से सभी देवगण प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं. पितृ पक्ष में सत्यनिष्ठा शुचिता तथा प्रसन्न होकर व्यक्ति को प्रतिदिन की भांति ही पूजा पाठ करना चाहिए.

    पितृपक्ष में खरीददारी को लेकर फैलाया गया सिर्फ एक भ्रम है 

    उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पं. रमेश सेमवाल कहते हैं कि शास्त्र में कहीं इस बात का उल्लेख नहीं मिलता है कि पिृतपक्ष में नई चीजों को नहीं खरीदना चाहिए. यह सिर्फ एक भ्रम पर आधारित मान्यता है जो चली आ रही है. पितृपक्ष में सिर्फ मांगलिक कार्य, शुभ कार्यों की शुरुआत जैसे गृह प्रवेश, नया कारोबार शुरू करना आदि के लिए मना है. बाकी आपकी जो भी जरूरत है, उससे जुड़ा आप सारा सामान खरीद सकते हैं.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…

    July 16, 2026

    आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, शाम को लक्ष्मी पूजा, मुहूर्त और महत्व

    July 14, 2026

    छत के ऊपर भूलकर भी जंग लगा लोहा न रखें, घर में आ जाएगी दरिद्रता

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.