सूरजपुर- दो स्कूटी वाहन की टक्कर में एक की मौत हो गई, तीन घायल हो गए। सूरजपुर जिला के झिलमिली थाना अंतगर्त ग्राम पकनी चंद्रमेढ़ा निवासी पुरूषोत्तम पिता स्व. कंवल साय 54 वर्ष, सोमवार को स्कूटी क्रमांक सीजी 11 डीजे 2686 से खेत की ओर भाई सोभरन के साथ फसल देखने के लिए जा रहा था। शाम करीब सात बजे पकनी चौक में विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी क्रमांक सीजी 29 जेएच 8560 में सवार दो युवकों से इनकी टक्कर हो गई। पुरूषोत्तम को आई गंभीर चोटों को देखते हुए स्वजन उसे होली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां आपातकालिन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई को साधारण चोटें आई है। दुर्घटना में दूसरे स्कूटी में सवार युवकों में से एक को गंभीर चोटें आई थी।
Trending
- विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
- शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
- गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
- दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
- विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
- ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
- 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
- राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर

