Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    • मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…
    • शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बना हैवान,पत्नी की हत्या, सिर काटकर फ्रिज में रखा…
    • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती
    • योगेश वर्मा के आयोजन में भव्य दही हांडी उत्सव, मानपुर की टीम ने जीता 21 हजार रुपये का पुरस्कार
    • यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»भारत के खिलाफ ‘गलवान ऑपरेशन’ का दिया था आदेश, शी ने जनरल झाओ जोंगकी को हटाया
    अंतर्राष्ट्रीय

    भारत के खिलाफ ‘गलवान ऑपरेशन’ का दिया था आदेश, शी ने जनरल झाओ जोंगकी को हटाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शी जिनपिंग ने राजनीतिक सलाहकार के शीर्ष पद पर मौजूद जनरल झाओ जोंगकी को अपने पद से हटा दिया है. झाओ डोकलाम और गलवान झड़प के समय पीएलए की वेस्टर्न को कमांड कर रहे थे.

    चीन की शी जिनपिंग सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए राजनीतिक सलहाकार के शीर्ष पद पर मौजूद जनरल झाओ जोंगकी को अपने पद से हटा दिया है. झाओ उस समय चर्चा में आए थे, जब डोकलाम गतिरोध और 2020 में भारत के साथ गलवान घाटी की झड़प के समय पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वेस्टर्न थिएटर कमांड की कमान संभाली थी.

    पीएलए का वेस्टर्न कमांड ही तिब्बत और शिनजियां में और भारत के साथ चीन बॉर्डर के बड़े हिस्से पर चीन के सैन्य ऑपरेशन को कंट्रोल करता है. यह खबर 29 अगस्त को सामने आई है. रॉयटर्स के हवाले से इसे जारी किया गया है. इसके बाद खबर आई थी कि झाओ ने भारत को सबक सिखाने के लिए गलवान ऑपरेशन को मंजूरी दी थी

    कॉन्फ्रेंस की मेंबरशिप को छीन लिया गया है, दो अन्य पदों से हटा दिया गया
    झाओ की चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिटव कॉन्फ्रेंस की मेंबरशिप को छीन लिया गया है. इसके अलावा उन्हें दो अन्य पदों से भी हटा दिया गया है. शी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान चीन ने अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के चलते दो अन्य सीनियरल जनरलों, झांक यूक्सिया और लियू झेनली को राज्य के केंद्रीय सैन्य आयोग से हटा दिया था. 

    2017 में डोकलाम में चीनी-भारतीय सैनिक आमने सामने हुए थे. 

    जब 2017 में डोकलाम में चीनी और भारतीय सैनिक 72 दिनों तक आमने सामने थे. तब झाओ वेस्टर्न थिएडर की कमान संभाल रहे थे. मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के दौरान भी वह प्रभारी थे. यह अगले महीने घातक गलवान झड़प में बदल गया.

    झाओ ने ही दी थी गलवान ऑपरेशन को मंजूरी

    ANI ने 2020 में अमेरिकी खुफिया आकलन का हवाला देते हुए रिपोर्ट जारी करते हुए बताया था कि झाओ ने भारत को सबक सिखाने के लिए गलवान ऑपरेशन की मंजूरी दी थी. 

    पूर्वी लद्दाख में टकराव मई 2020 में झाओ के कार्यकाल में शुरू हुआ था. इसके बाज पीएलए ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर कई जगहों पर सैनिक तैनात किए थे. 15 जून को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पत्थर, रॉड और देसी हथियारों से झड़प हुई थी. इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममदानी ने अल-कायदा की पैरवी करने वाले वकील को दिया 9/11 का प्रतीकात्मक पेन, फूटा लोगों का गुस्सा

    September 6, 2026

    बोलीविया के वियाचा शहर में मिलिट्री बेस पर धमाके, 10 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

    September 5, 2026

    इटली की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.