Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे 2 बच्चे…दर्दनाक मौत
    • दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टला स्टेयरिंग फेल होने से बस रेलवे ट्रैक पर गिरी…
    • बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित 
    • भात खा गई बकरी, दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, एक की मौत… 6 घायल
    • पत्थर गिरने/भूस्खलन का खतरा, J&K में वाहन चालकों के लिए अहम खबर… 
    • खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
    • भाभी कमल कौर की मां ने कर दिए बड़े खुलासे, अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार
    • किसी बात को लेकर बहस, पत्थर से पति का सिर कुचला, फिर पूरी रात शव के पास बैठी रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बेटे का जन्मदिन मनाने दिल्ली से निकलीं दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत…
    मुख्य समाचार

    बेटे का जन्मदिन मनाने दिल्ली से निकलीं दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा – सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार रात करीब 2 बजे रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं. राई थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गोल्डन हट ढाबा (Golden Hut Punjabi Dhaba) के सामने एक बेकाबू ट्रक ने खड़ी कार को पीछे से इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि दो सगी बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह परिवार दिल्ली (Delhi) से बड़े चाव के साथ मुरथल के ढाबों (Murthal Sukhdev Dhaba) पर जन्मदिन की पार्टी मनाने निकला था.

    सामान लेने के लिए रुकी थी कार

    जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली मंदीप कौर अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अपनी बहनों और परिवार के साथ महिंद्रा TUV-300 कार में सवार होकर मुरथल के लिए निकली थीं. जब उनकी कार राई थाना क्षेत्र में गोल्डन हट ढाबा के पास पहुंची, तो परिवार कुछ सामान लेने के लिए वहां रुका. तभी पीछे से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. 

    दो बहनों ने मौके पर तोड़ा दम, तीन की हालत गंभीर

    इस दिल दहला देने वाले हादसे में मंदीप कौर और उनकी सगी बहन मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में सवार तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

    ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार, जांच में जुटी पुलिस

    हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है. पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे 2 बच्चे…दर्दनाक मौत

    April 10, 2026

    बारहवीं कक्षा की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक आयोजित 

    April 10, 2026

    खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.