Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL
    • NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च
    • घरेलू विवाद में नाबालिग छोटे भाई ने भाई,भाभी,भतीजे की कर डाली हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • एमपी के टीकमगढ़ में मिली जम्बूद्वीप नक्शे और 10 फीट लंबी पांडूलिपि
    • “उनकी वफादारी और प्रतिष्ठा बिकाऊ है”, आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर साधा निशाना
    • बेमेतरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता और विकास पर हुआ मंथन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    अंतर्राष्ट्रीय

    पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई अहम बातचीत को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि बैठक अच्छे माहौल में हुई और कई मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति हुई है। पाक पीएम के मुताबिक, दोनों देश अगले 60 दिनों के भीतर एक अंतिम समझौते तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमत हुए हैं। इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है। साथ ही बातचीत की निगरानी के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी और आगे भी तकनीकी स्तर पर चर्चा जारी रहेगी। शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिशों में आगे भी अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

    शहबाज शरीफ ने कतर और पाकिस्तान की टीम को दिया श्रेय

    शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान की बातचीत की सफलता का श्रेय कतर और पाकिस्तान की टीम को दिया है। शरीफ ने कहा कि कतर ने ऐसा माहौल बनाने में मदद की जिससे अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने में सफल रही है। साथ ही पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के प्रयासों को भी सराहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वार्ता को सफल बनाने के लिए असीम मुनीर ने लगातार मेहनत की है उनके प्रयासों के बिना यह संभव नहीं था। उप प्रधानमंत्री इशाक डार, गृह मंत्री मोहसिन नकवी और विदेश मंत्रालय की टीम का भी आभार जताया है।

    स्विट्जरलैंड में इसलिए हुई थी बैठक

    अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से कई मुद्दों को लेकर आपसी मतभेद बने हुए हैं। जिसमें ईरान का परमाणु कार्यक्रम, उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंध, विदेशों में फ्रीज हुई ईरानी संपत्तियां और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले शामिल हैं। इन्हीं मुद्दों पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए स्विट्जरलैंड में यह बैठक आयोजित की गई थी।

    अभी अंतिम समझौता नहीं हुआ

    इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच प्रगति की बात कही जा रही है लेकिन अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। फिलहाल एक रोडमैप तैयार किया गया है जिसके तहत अगले 60 दिनों में आगे की बातचीत होगी। इस दौरान तकनीकी स्तर पर कई दौर की चर्चा होने की संभावना है।

    अब अगले 60 दिनों पर टिकी दुनिया की निगाहें

    अब पूरी दुनिया की नजरें अगले चरण की बातचीतों पर तिकी हुई हैं। अगर बातचीत इसी तरह आगे बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बन सकती है। फिलहाल पाकिस्तान, कतर और अन्य मीडिएटर देश इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रूस में 2000 किमी अंदर यूक्रेन के ड्रोन हमले से मची अफरा-तफरी, तेल की किल्लत, टैंकरों की लगी लाइन…

    June 21, 2026

    सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द

    June 20, 2026

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.