Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पावर कंपनी के डायरेक्टर श्री पाठक को भावभीनी विदाई
    • लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज
    • 1×5 एमवीए क्षमता वाले 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र का मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण
    • प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन
    • स्कूल से शराब पीकर घर लौटा छात्र, शिकायत पर प्रिंसिपल ने की जांच तो हुआ बड़ा खुलासा
    • भारत की विकास गाथा के केंद्र में महिलाएँ-श्रीमती विजया रहाटकर
    • कोमालिका बारी से अंजलि मुंडा तक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स ने भविष्य की प्रतिभाओं की मजबूत पाइपलाइन दिखाई
    • प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»नागपुर में  RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने से हड़कंप, फैली दशहत, पुलिस हाई अलर्ट…
    राष्ट्रीय

    नागपुर में  RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक मिलने से हड़कंप, फैली दशहत, पुलिस हाई अलर्ट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नागपुर: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच महाराष्ट्र के नागपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने नागपुर के रेशीमबाग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय के पास ने विस्फोटक बरामद किया है। जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद नागपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार RSS मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर एक घर से जिलेटिन स्टिक, 58 डेटोनेटर, कई कनेक्टर और 15 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है।

    नागपुर में फैली दशहत, पुलिस अलर्ट

    विस्फोट की बरामदगी के बाद नागपुर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी। घर के मालिक ने ही इन विस्फोटकों को देखा और सुबह करीब 9:45 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीमों को तुरंत मौके पर तैनात कर दिया गया। पूरे इलाके को तुरंत सील कर दिया गया और यह सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया कि कहीं कोई और विस्फोटक उपकरण तो मौजूद नहीं है।

    ग्रेनेड अटैक के बाद मिला विस्फोटक

    नागपुर स्थित RSS मुख्यालय, जो कि एक अति-सुरक्षित और संवेदनशील प्रतिष्ठान है। यही वजह है कि उसके इतने करीब विस्फोटक मिलने की इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। यह घटना चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। इस घटना ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को और बढ़ा दिया था। चड़ीगढ़ की घटना में कथित तौर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पार्टी कार्यालय परिसर में ग्रेनेड फेंका था, जिससे इमारत को नुकसान तो पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। उस हमले के बाद पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया था और कई राज्यों में राजनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

    April 7, 2026

    बंगाल में मोदी नहीं बोल रहे दीदी ओ दीदी, ममता तल्ख तेवर में कर रहीं प्रचार

    April 7, 2026

    J&K पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 5 बड़े आतंकी को किया गिरफ्तार

    April 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.