Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ-आज का राशिफल
    राशिफल

    इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ-आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष 

    आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो उसमें भी सुधार होगा और पारिवारिक एकता बनी रहेगी। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपकी कोई बात कार्यक्षेत्र में आपके बॉस को बुरी लग सकती है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    वृषभ 

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। आपको किसी काम में कोई गड़बड़ी होने से डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन आपको किसी को उल्टा जवाब देने से बचना होगा और आप आदतों में सुधार लाएं, इसलिए आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। आपको संतान को लेकर कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे भी आपको राहत मिलेगी। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।

    मिथुन 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं। आपको किसी नए काम में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करना होगा। आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव को लेकर योजना बना रहे लोगों को किसी दूसरी जगह ट्राई करना बेहतर रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

    कर्क 

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कामों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों को जिम्मेदारी से करेंगे, जिससे आपके बॉस काफी खुश होंगे और आपको किसी काम को लेकर यदि किसी की जरूरत होगी, तो उसमें वह भी आपको मिल जाएगी, लेकिन भाई व बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई खटपट हो सकती है।

    सिंह 

    आज आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच समझकर देना होगा, इसलिए किसी योजना में धन लगाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें और  आप अपने किसी परिवार के सदस्य से धन उधार मांग सकते हैं। संतान पढ़ाई- लिखाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको बॉस से कोई जिम्मेदारी मिलने से कामों में जुटना होगा।

    कन्या 

    आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको एक के पास एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके किसी बात से जीवनसाथी आपसे यदि नाराज थी, तो वह भी मान सकती हैं, लेकिन आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है, नहीं तो बाद में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है।

    तुला 

    आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई प्रमोशन आदि मिल सकता है, जो जातक किसी काम को लेकर परेशान है, तो वह भी दूर होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। यदि  धन से कोई लेनदेन से संबंधित समस्या चली आ रही थी, तो वह भी उसके भी दूर होने की संभावना है। आपकी कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

    वृश्चिक 

    आज आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, क्योंकि आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा और आपको बिजली के उपकरणों से दूरी बनाकर रखनी होगी, क्योंकि नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    धनु 

    आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी और आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह उसके लिए अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने घर परिवार में थोड़ा सोच समझकर बोलना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें।

    मकर 

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने बॉस से किए हुए वादे को पूरा करना होगा और अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपके आलस्य से आपके कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।

    कुंभ 

    आज का दिन आपके लिए अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो आपका बेवजह का लड़ाई झगड़ा खड़ा हो सकता है।

    मीन 

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला  रहने वाला है। कामकाज के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। भाइयों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कीमती सामानों के सुरक्षा अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से  आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि वह किसी गलत राह पर चल सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा के लिए भी कुछ चीज लेकर आ सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.