Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»ऑटोमोबाइल»महिंद्रा XUV700 खरीदने का प्लान बना रहे हैं? जानें इसके बेस और टॉप वेरिएंट्स की ऑन-रोड कीमत…
    ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा XUV700 खरीदने का प्लान बना रहे हैं? जानें इसके बेस और टॉप वेरिएंट्स की ऑन-रोड कीमत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mahindra XUV700 Price on Road: भारत में अभी एसयूवी गाड़ियों की क्रेज है और सड़कों पर अभी यहीं कारें राज कर रही हैं. जब भी बात एसयूवी की होती है तो महिंद्रा की फ्लैगशिप एसयूवी XUV700 का नाम सबसे पहले आता है. क्योंकि, इस गाड़ी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस, लग्जरी इंटीरियर और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. अगर आप भी इस 5 और 7-सीटर एसयूवी को अपने घर लाने का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले इसके ऑन-रोड बजट और महीने की ईएमआई का सही हिसाब समझ लेना बेहद जरूरी है.

    क्योंकि, महिंद्रा XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 23.99 लाख रुपये तक जाती है. आरटीओ, इंश्योरेंस और अन्य टैक्स जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत काफी बदल जाती है. तो चलिए समझते हैं कि इसके बेस वेरिएंट और लोकप्रिय टॉप वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको महीने का कितना बजट लेकर चलना होगा.

    बेस वेरिएंट के लोन और EMI का गणित

    बता दें कि, महिंद्रा XUV700 के बेस पेट्रोल वेरिएंट (MX 5-Str) की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 13.99 लाख रुपये है. दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में आरटीओ और मल्टी-ईयर इंश्योरेंस जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 16.36 लाख रुपये तक बैठती है.

    • एक्स-शोरूम कीमत: 13.99 लाख रुपये
    • अनुमानित ऑन-रोड कीमत: ₹16.36 लाख रुपये
    • डाउन पेमेंट (20%): 3.27 लाख रुपये
    • लोन अमाउंट (80%): 13.09 लाख रुपये

    वहीं, अगर आप 9% की औसत ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपकी हर महीने की EMI लगभग 27,170 रुपये बनेगी. वहीं अगर आप इस लोन को 7 साल की अवधि के लिए कराते हैं तो मासिक EMI घटकर लगभग 21,050 रुपये हो जाएगी.

    टॉप वेरिएंट के बजट और लोन का हिसाब

    आपको बता दें कि, जो लोग एडवांस ADAS फीचर्स, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और ऑल-व्हील ड्राइव का मजा लेना चाहते हैं. वे इसके टॉप वेरिएंट AX7 लक्ज़री पैक की तरफ रुख करते हैं. इस ऑटोमैटिक डीजल मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत करीब 23.99 लाख रुपये है जो ऑन-रोड पर 28.50 लाख रुपये से 29.30 लाख रुपये के बीच पड़ती है.

    • अनुमानित ऑन-रोड कीमत: 29.00 लाख रुपये
    • डाउन पेमेंट (20%): 5.80 लाख रुपये
    • लोन अमाउंट (80%): 23.20 लाख रुपये

    अगर 9% ब्याज दर के हिसाब से देखें तो इस टॉप मॉडल के लिए 5 साल की अवधि पर आपकी मासिक किस्त लगभग 48,150 रुपये आएगी. अगर आप 7 साल के लिए लोन चुनते हैं तो हर महीने करीब 37,300 रुपये की EMI का भुगतान करना होगा.

    इन खर्चों का भी रखें ध्यान

    आपको बता दें कि, XUV700 जैसी बड़ी एसयूवी खरीदने से पहले सिर्फ EMI ही नहीं बल्कि गाड़ी के मासिक मेंटेनेंस और फ्यूल का खर्च भी जोड़ लेना चाहिए. XUV700 का 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन काफी पावरफुल है.

    जो शहर में औसतन 9 से 12 किमी/लीटर का माइलेज देते हैं. ऐसे में अगर आपका रोजाना का रनिंग 30-40 किमी है तो हर महीने करीब 7,000 से 10,000 रुपये सिर्फ फ्यूल में खर्च होंगे. इसके अलावा सालाना इंश्योरेंस रिन्यूअल और रूटीन सर्विस का खर्च अलग से आएगा.

    इन बातों कारखेंध्यान

    अगर आप XUV700 का बेस मॉडल ले रहे हैं तो आपके पास कम से कम 3.5 से 4 लाख रुपये का कैश बैकअप होना चाहिए. वहीं टॉप मॉडल के लिए 6 से 7 लाख रुपये की एकमुश्त रकम तैयार रखनी होगी.

    जबकि अपनी क्रेडिट स्कोर को 750 से ऊपर रखें ताकि बैंक आपको 8.5% से 9% की सबसे कम ब्याज दर पर कार लोन ऑफर करें. अपनी मंथली इनहैंड सैलरी का 20 से 25% से ज्यादा हिस्सा कार की EMI में न जाने दें ताकि आपका बजट पूरी तरह संतुलित रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…

    September 7, 2026

    Alto K10 से लेकर Dzire CNG, Hyryder और Innova Hycross तक. देखें भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हर सेगमेंट में कारों की पूरी लिस्ट…

    August 17, 2026

    सड़क से हो चुकी हैं गायब,भारत की आजादी के बाद की 5 सबसे यादगार कारें…

    August 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.