Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    • ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
    • शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
    • PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया ‘फेल प्रोडक्ट’, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, बोलीं देश के मुद्दों को उठा रहे
    • MP राज्यसभा उपचुनाव में बड़े ‘खेल’ की तैयारी! जीतू पटवारी के संपर्क में भाजपा के कई रूठे विधायक?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»ऑटोमोबाइल»हवा में उड़ती है टेस्ला की यह कार, स्पेसएक्स द्वारा डेवलप तकनीक का हुआ है इस्तेमाल, 2028 में शुरू हो सकता है प्रोडक्शन
    ऑटोमोबाइल

    हवा में उड़ती है टेस्ला की यह कार, स्पेसएक्स द्वारा डेवलप तकनीक का हुआ है इस्तेमाल, 2028 में शुरू हो सकता है प्रोडक्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एलन मस्क की कंपनी टेस्ला एक ऐसी कार लेकर आई है, जो हवा में भी उड़ जाती है। टेस्ला ने इस कार का डेमो दिखाया है और यह हवा में करतब दिखाती नजर आई। कंपनी की नई रोडस्टर कार ने एक खास रैंप पर उल्टी चलने, हवा में उछलने और सुरक्षित उतरने का प्रदर्शन किया। अमेरिका के टेक्सास स्थित स्पेसएक्स की एक फैसिलिटी में इस कार को प्रदर्शित किया गया। एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स ने इस तकनीक को विकसित करने में मदद की है।

    जमीन से हवा में उछली कार और सुरक्षित नीचे उतरी

    प्रदर्शन के दौरान नई रोडस्टर एक बड़े घुमावदार रैंप पर चढ़ी। इसके बाद कार रैंप पर उल्टी चलती दिखाई दी और फिर हवा में उछलकर सुरक्षित जमीन पर उतर गई। इस पूरे करतब के लिए खास तकनीक और सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। एलन मस्क ने इस प्रदर्शन का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “लगता है कि भविष्य में उड़ने वाली कारें सच में होंगी।” टेस्ला के आधिकारिक अकाउंट से भी इसका वीडियो शेयर किया गया।

    स्पेसएक्स की तकनीक से लैस है नई रोडस्टर

    टेस्ला की नई रोडस्टर में स्पेसएक्स की ओर से विकसित कोल्ड-गैस थ्रस्टर लगाए गए हैं। यह सिस्टम दबाव वाली गैस की मदद से जोर पैदा करता है। इसकी मदद से कार को ऐसी दिशा में धक्का दिया जा सकता है, जो सामान्य गाड़ियों के लिए संभव नहीं है। इस तकनीक और दूसरे विशेष सिस्टम की मदद से रोडस्टर ने ऐसे मूवमेंट दिखाए, जो आम इलेक्ट्रिक कारों में देखने को नहीं मिलते। हालांकि, इस प्रदर्शन को नियंत्रित माहौल में किया गया था। इससे यह साबित नहीं होता कि कार सामान्य सड़क पर भी इसी तरह हवा में उड़ सकती है।

    3 वर्जन में किया गया पेश

    टेस्ला ने अपनी नई रोडस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को तीन अलग-अलग वर्जन में पेश किया है। इनमें परफॉर्मेंस, थ्रस्ट और रॉकेट शामिल हैं। तीनों वर्जन की सीटिंग, तकनीक और रफ्तार की क्षमता अलग-अलग है। सबसे खास रॉकेट वर्जन में ऐसे थ्रस्टर दिए गए हैं, जिनकी मदद से कार को हवा में करतब दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार महज 0.59 सेकंड में करीब 96.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

    कंपनी के दावों के मुताबिक, परफॉर्मेंस वर्जन में एक्टिव एयरोडायनामिक्स और मल्टी-मोड सक्शन सिस्टम दिया गया है। थ्रस्ट वर्जन में इसके साथ पीछे की तरफ कोल्ड-गैस थ्रस्टर मिलते हैं, जबकि रॉकेट वर्जन में कार के चारों ओर थ्रस्टर लगाए गए हैं।

    483 किलोमीटर से ज्यादा रेंज का दावा

    रशलेन की एक रिपोर्ट में टेस्ला द्वारा शेयर जानकारी के हवाले से बताया गया कि रोडस्टर की रेंज 300 मील यानी करीब 483 किलोमीटर से ज्यादा है। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह रेंज किस वर्जन के लिए है और इसे किस टेस्टिंग प्रक्रिया के आधार पर मापा गया है। रॉकेट वर्जन की अधिकतम रफ्तार 230 मील प्रति घंटे यानी करीब 370 किमी प्रति घंटे से ज्यादा बताई गई है।

    कैसे काम करेगा सक्शन सिस्टम और थ्रस्टर?

    नई रोडस्टर की तकनीक में टायरों की पकड़ बढ़ाने और थ्रस्टर के जरिए अतिरिक्त ताकत पैदा करने, दोनों पर ध्यान दिया गया है। सक्शन सिस्टम कार को सड़क या ट्रैक की सतह की ओर खींचने में मदद करता है। इससे टायरों की पकड़ बेहतर बनाने में सहायता मिल सकती है। दूसरी ओर, कोल्ड-गैस थ्रस्टर दबाव वाली गैस को बाहर निकालकर बल पैदा करते हैं। इस तरह कार को ऐसी दिशा में भी धक्का दिया जा सकता है, जो सिर्फ टायरों की पकड़ पर निर्भर नहीं है। टेस्ला का दावा है कि उसका थ्रस्टर सिस्टम टायरों के जरिए मिलने वाले बल से चार से पांच गुना ज्यादा ताकत पैदा कर सकता है।

    लड़ाकू विमानों से प्रेरित है डिजाइन

    नई रोडस्टर के डिजाइन में अमेरिकी SR-71 विमान और F-35 लड़ाकू विमान की झलक देखने को मिलती है। कार की बॉडी पहले के कॉन्सेप्ट के मुकाबले ज्यादा धारदार और कोणीय है। इसमें छिपी हुई हेडलाइट्स दी गई हैं। हल्के पहिए और पतली स्पोक डिजाइन भी इसे अलग लुक देते हैं। कंपनी ने एनो व्हाइट रंग को एयरोस्पेस में इस्तेमाल होने वाली कोटिंग से प्रेरित बताया है।

    आम सड़कों पर उड़ने के लिए अभी कई चुनौतियां

    रोडस्टर के इस प्रदर्शन के बाद उड़ने वाली कारों की चर्चा जरूर तेज हो सकती है, लेकिन इनके व्यावहारिक इस्तेमाल से जुड़े कई सवाल अभी बाकी हैं। सबसे बड़ी चुनौतियों में सुरक्षा, सरकारी मंजूरी और आम यातायात में ऐसी कारों का इस्तेमाल शामिल है। फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि रोडस्टर को सार्वजनिक सड़कों पर हवा में उड़ने की अनुमति मिल गई है। यानी वीडियो में दिखा करतब और रोजमर्रा के सफर में उड़ने वाली कार का इस्तेमाल, दोनों अलग बातें हैं। तकनीक को सुरक्षित, भरोसेमंद और कानूनी रूप से मंजूर बनाना अभी बड़ी चुनौती है।

    2017 में पेश हुई थी नई रोडस्टर

    टेस्ला ने अगली पीढ़ी की रोडस्टर को पहली बार नवंबर 2017 में पेश किया था। उस समय कंपनी ने इसके उत्पादन की शुरुआत काफी पहले करने की उम्मीद जताई थी। लेकिन प्रोजेक्ट में बार-बार देरी होती रही और ग्राहकों को लंबे समय से इस कार का इंतजार है। अब सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2028 में इसका उत्पादन शुरू करने की योजना बना रही है। ऐसे में ग्राहकों को कार की व्यावसायिक उपलब्धता के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Tata Aeris: Dzire और Aura से कितनी अलग है नयी कॉम्पैक्ट सेडान? जानें टाटा मोटर्स ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम

    September 26, 2026

    निसान ने यूरोप के लिए पेश की छोटी इलेक्ट्रिक कार Pixo, Gemini AI से लैस, जानें रेंज और फीचर्स, छोटे Size में बड़ा धमाका…

    September 24, 2026

    22 सितंबर को आ सकती है नई Mahindra Thar Facelift, जाने कौन-कौन से नए फीचर्स मिलेंगे?

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.