Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
    • सफलता की कहानी:उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर
    • आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री श्री केदार कश्यप
    • खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त
    • सरकारी स्कूल के किचन में निकला सांप, भोजन बनाते समय मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को डसा…
    • रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
    • ओडिशा के बच्चे पढ़ रहे हैं पांच बड़े ब्लंडर, सिर पकड़ लेंगे आप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»“पीएम मोदी सोते नहीं, वह मेरे जैसे”, जब डोनाल्ड ट्रम्प को सुबह 6 बजे PM मोदी से बात करने की हुई इच्छा
    अंतर्राष्ट्रीय

    “पीएम मोदी सोते नहीं, वह मेरे जैसे”, जब डोनाल्ड ट्रम्प को सुबह 6 बजे PM मोदी से बात करने की हुई इच्छा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी अच्छे दोस्त हैं। कुछ समय पहले ही दोनों के बीच फ्रांस के G7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात हुई थी। समय-समय पर दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती रहती है। पीएम मोदी की तारीफ का कोई मौका ट्रंप नहीं छोड़ते। इसी बीच अब भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गोर ने पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत का एक मज़ेदार किस्सा शेयर किया है।

    जब ट्रंप ने सुबह 6 बजे जताई थी पीएम मोदी से बात करने की इच्छा

    वॉशिंगटन डीसी में आयोजित यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट के दौरान गोर ने पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि अप्रैल में फ्लोरिडा राज्य के मियामी में यूएफसी (UFC) 327 इवेंट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बैकस्टेज बैठे हुए थे। उसी समय उन्हें अपने खास दोस्त पीएम मोदी से बात करने की इच्छा हुई, तो उन्होंने गोर से फोन लगाने के लिए कहा।

    “पीएम मोदी सोते नहीं, वह मेरे जैसे”

    जब ट्रंप ने गोर से पीएम मोदी को फोन लगाने के लिए कहा, तो गोर ने बताया कि भारत में उस समय सुबह के 6 बज रहे होंगे। इसके जवाब में ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, “पीएम मोदी सोए नहीं होंगे। वह मेरे जैसे हैं।” इसके बाद गोर ने पीएम मोदी को फोन लगाया था और दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

    इस साल पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका, अगले साल ट्रंप करेंगे भारत दौरा

    गोर ने यह भी बताया कि इस साल मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी अमेरिका जाएंगे। उन्होंने ट्रंप के भारत दौरे के बारे में भी जानकारी दी। गोर ने बताया कि ट्रंप अगले साल भारत का दौरा करेंगे।

    रुबियो फिर जाएंगे भारत

    गोर ने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) इस साल फिर भारत जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रुबियो इस साल मई में अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर पहली बार भारत गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जर्मनी में गर्भवती महिलाओं के सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग; 6 लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

    June 30, 2026

    सैन्य कार्रवाई की शक्तियाँ सीमित होने पर डोनाल्ड ट्रंप भड़के, सीनेटरों को लगाई लताड़

    June 26, 2026

    बैन हटा, दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, भारत को होगा बंपर फायदा!

    June 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.