Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किडनैपिंग:सुरक्षा मांगने एसपी ऑफ‍िस गई लड़की को जबरन गाड़ी में उठा ले गए लोग, SP ने बताई पूरी कहानी…
    • मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में दिखे रणवीर सिंह, देवी मां के दरबार में टेका माथा…
    • सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
    • Assam UCC Bill 2026, मुस्लिम मैरेज एक्ट रद्द, बहु विवाह बैन, लिव इन रिलेशन का रजिस्ट्रेशन जरूरी
    • भिलाई :महिला कर्मचारी ने शोरूम के भीतर ही GM पर स्याही फेंक दी और थप्पड़ लात मारते हुए जताया अपना विरोध कार शोरूम में जमकर बवाल…
    • 10 महीने की बच्ची को सेप्टिक टैंक में फेंकने वाले कलयुगी पिता की करतूत,बेटे की चाहत, अपहरण का ड्रामा और मर्डर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
    BREKING NEWS

    वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एम्स ने एक बयान में कहा कि 93 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां 30 सितंबर 2025 की सुबह उनका निधन हो गया।

    उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

    उन्होंने कहा, संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए भी वे सदैव याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में उनके परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति! दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी शोक व्यक्त किया और कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा का जीवन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

    सचदेवा ने एक बयान में कहा कि हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष, प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का 30 सितंबर 2025 की सुबह अचानक निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे।

    उन्होंने कहा, प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का जीवन सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की एक मिसाल था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने दिल्ली में आरएसएस की विचारधारा के प्रसार के लिए लगातार काम किया। उनका जीवन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा रहा है और आगे भी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

    May 26, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 26, 2026

    कानपुर टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी खड़ी कार में घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, CCTV वायरल…

    May 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.