Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»PM मोदी ने आज पश्चिम बंगाल और असम में नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
    BREKING NEWS

    PM मोदी ने आज पश्चिम बंगाल और असम में नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश को आज फिर नई अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिली है. पश्चिम बंगाल और असम के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार, 18 जनवरी को इन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेनें खासतौर से पश्चिम बंगाल और असम के लिए सौगात है, जबकि इसका फायदा उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्‍ली, हरियाणा समेत कई राज्‍यों को मिलेगा. PM मोदी ने कहा कि असम आकर उन्‍हें अलग तरह की ही खुशी मिलती है. उन्‍होंने यहां दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जबकि बताया गया कि पश्चिम बंगाल और असम से 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी. PM मोदी ने कई महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन किया. 

    असम से 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें  

    • कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस
    • डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस

    असम के कालियाबोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं. मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करने का अवसर मिला था और अगली सुबह एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने इस क्षेत्र की सुंदरता को बहुत करीबी से महसूस किया. मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है. ये धरती वीरों की धरती है, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बेटे-बेटियों की धरती है.’

    उन्‍होंने कहा, ‘पिछले वर्ष मैं झुमोइर महोत्सव में भी शामिल हुआ था. इस बार मुझे माघ बिहू के अवसर पर आने का मौका मिला है. एक महीने पहले मैं विकास परियोजनाओं के लिए यहां आया था… ऐसे सभी अवसरों ने भाजपा सरकार के, ‘विकास भी विरासत भी’ इस मंत्र को और मजबूत किया है.’

    पश्चिम बंगाल (हुगली) से 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 

    • हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस
    • सियालदह-वाराणसी अमृत भारत एक्सप्रेस
    • संतरागाछी-तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस

    नई अमृत भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों से किन्‍हें फायदा? 

    इन नई ट्रेनों से पूर्वोत्तर भारत और उत्तरी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा. यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती लंबी दूरी की यात्रा का लाभ मिलेगा. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दैनिक यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित हो रही हैं. अभी देशभर में 34 अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं. 5 नई ट्रेनों के शुरू होने से यह संख्या 39 हो जाएगी. असम और पश्चिम बंगाल से शुरू होने वाली ये ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को बेहतर कनेक्टिविटी देंगी. 

    कई और रेल प्रोजेक्‍ट्स की शुरुआत 

    प्रधानमंत्री जयरामबाटी-बरोगोपीनाथपुर-मयनापुर नई रेल लाइन का भी उद्घाटन करेंगे. यह रेल लाइन तारकेश्वर-बिष्णुपुर नई रेल लाइन परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. नई रेल लाइन के साथ-साथ मयनापुर से जयरामबाटी के बीच नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी मिल चुकी है, जिसमें बरोगोपीनाथपुर में ठहराव होगा. इससे बांकुड़ा जिले के निवासियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. दैनिक यात्रियों, छात्रों और तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा अधिक किफायती और सुविधाजनक हो जाएगी. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    July 9, 2026

    टिहरी में भूस्खलन से होटलों को नुकसान, 70 सड़कें बंद और 7 जिलों में अलर्ट!

    July 9, 2026

    अनुकल्प मिश्रा की जिस कार को ढूंढ रही थी पुलिस, आखिरकार मिल ही गई, खुल जाएगा चोरी का भेद!

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.