Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»केरल में पीएम मोदी धोती पहन बजाया ड्रम, एलडीएफ-यूडीएफ पर बोला हमला
    राष्ट्रीय

    केरल में पीएम मोदी धोती पहन बजाया ड्रम, एलडीएफ-यूडीएफ पर बोला हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पल्लकड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर है। वो विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने केरल के मशहूर ड्रम ‘चेंडा’ पर हाथ आजमाया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता अब विकास और स्थिरता के लिए नए विकल्प की ओर देख रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केरल के युवा खासतौर पर बीजेपी और एनडीए की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। पीएम ने कहा कि केरल अब बदलाव का संदेश दे रहा है। बीजेपी-एनडीए केरल के युवाओं की पसंद है।

    केरलम में एक अलग ही माहौल: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार केरलम में एक अलग ही माहौल है। केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है। NDA की बढ़ती लोकप्रियता, भाजपा के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास, आपका समर्थन बता रहा है कि केरलम का मूड अब एक मूवमेंट बन चुका है। अब केरलम के युवाओं का विश्वास है।

    बीजेपी के के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि इस बदलाव के पीछे केरलम की जनता का आशीर्वाद है। इसके पीछे केरलम भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत है। हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने यहां राजनीतिक हिंसा के कारण अपना जीवन खोया है, मैं आज उन सभी कार्यकर्ताओं को इस मंच से श्रद्धांजलि देता हूं। दशकों से केरलम स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर एलडीएफ तो दूसरी ओर यूडीएफ। एक ओर कम्यूनिस्ट तो दूसरी ओर कांग्रेस। एक भ्रष्ट तो दूसरा महा भ्रष्ट, एक संप्रदायी, दो दूसरा महा संप्रदायी।

    एलडीएफ यूडीएफ पर बोला हमला

    एलडीएफ और यूडीएफ की सारी नीतियां सिर्फ वोटबैंक राजनीति के लिए ही होती है। इन्हें केरलम के विकास की कोई चिंता नहीं है। यहां बनने वाली एनडीए सरकार यहां का तेज विकास करेगी, विकसित केरलम बनाएगी, यह मोदी की गारंटी है। एलडीएफ यूडीएफ पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक इन दोनों ने मिल बांटकर केरलम को लूटा। इनके बीच एक समझौता रहा है कि कुछ साल एलडीएफ वाले सरकार चलाएंगे और अपनी जेब भरेंगे। फिर कुछ साल बाद यूडीएफ वाले लूटेंगे। इनके इस गठजोड़ में हमारा केरलम उलझ गया है। इन दिनों कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने मिलकर नया प्रोपेगैंडा शुरू किया है। कम्यूनिस्ट वाले कहते हैं कि कांग्रेस बीजेपी की B टीम है। कांग्रेस कहती है कि कम्यूनिस्ट बीजेपी की B टीम है। इन लोगों ने मान लिया है कि इस बार अगर एक टीम कोई है तो वह सिर्फ बीजेपी ही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल

    June 20, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.