Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»रायपुर में 1 नवंबर से लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली…
    BREKING NEWS

    रायपुर में 1 नवंबर से लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, 7 सितंबर 2025 । राज्योत्सव के दिन यानी 1 नवंबर से राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने जा रही है। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। देशभर में मौजूद मॉडल्स का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में बेहतर और प्रभावी ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, ओडिशा की पुलिस कमिश्नर प्रणाली को सबसे बेहतरीन मानते हुए उसी तर्ज पर रायपुर में सिस्टम लागू करने की कोशिश की जा रही है।

    क्यों जरूरी समझा गया सिस्टम?
    राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते अपराधों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने इस व्यवस्था को मंजूरी दी थी। प्रयास यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर राज्योत्सव के मौके पर रायपुर आएं तो उनके हाथों इस बड़े सुधार का शुभारंभ हो।

    रायपुर में अब 7 IPS संभालेंगे कमान 
    अभी रायपुर में केवल आईजी और एसएसपी लॉ एंड ऑर्डर देखते हैं। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 7 IPS अफसरों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के दर्जनभर अफसरों की भी पोस्टिंग अपराध नियंत्रण के लिए की जाएगी।

    पद संरचना ऐसी होगी
    पुलिस कमिश्नर (सीपी) – आमतौर पर एडीजी रैंक का अधिकारी
    संयुक्त आयुक्त (ज्वाइंट सीपी) – आईजी रैंक
    अपर आयुक्त (एडिशनल सीपी) – डीआईजी रैंक
    डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) – एसपी/एसएसपी रैंक
    सहायक आयुक्त (एसीपी) – एडिशनल एसपी/डीएसपी रैंक

    क्या बदल जाएगा?
    पुलिस कमिश्नर को दंडाधिकारी पावर मिलेंगे।
    धरना-प्रदर्शन की अनुमति, लाठीचार्ज, धारा 144 लगाने जैसे फैसले सीधे पुलिस ले सकेगी।
    शस्त्र और बार लाइसेंस जारी करने का अधिकार भी अब पुलिस के पास होगा।

    अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा सिस्टम
    ब्रिटिश शासन में पहली बार कोलकाता, चेन्नई और मुंबई जैसे बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई थी। आजादी के बाद यह सिस्टम भारत के अन्य महानगरों तक फैला और अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इसमें शामिल होने जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानन्द ने की सौजन्य भेंट

    July 16, 2026

    कृषि विभाग के सहयोग से कम लागत में आधुनिक बुवाई का सफल मॉडल बना किसानों के लिए प्रेरणा

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.