Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»भीख मांगने वाली महिला के घर से ढाई लाख रुपए चोरी, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    भीख मांगने वाली महिला के घर से ढाई लाख रुपए चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोद. भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली बुजुर्ग महिला के घर से 2 लाख 54 हजार रुपए की चोरी का मामला सामने आया है. महिला तीज पर्व मनाने गई थी. इस दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पूरा मामला देवरी थाना क्षेत्र के नाहंदा गांव का है.

    पीड़ित महिला की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, महिला अमृत वैष्णव ने भीख मांगकर 4 हजार जुटाए थे. साथ ही अपने मकान का एक हिस्सा बेचकर 2 लाख 50 हजार रुपए घर पर रखा था.

    नाहंदा गांव की रहने वाली महिला अमृत वैष्णव ने बताया कि उनका कोई संतान नहीं होने से वह गांव–गांव में जाकर लोगों से भीक्षा मांगकर अपना जीवन-यापन करती है. 29 जुलाई 2024 को मेरे नाम के आवास को एक कमरा को छोड़ककर शेष आवास को गांव के जितेन्द्र पटेल के पास 2,50,000 रुपए में बिक्री की थी. इस पैसे को कमरा में पेटी के अंदर एक स्टील के डिब्बा में रखकर पेटी में दोनों तरफ संकल में ताला लगाकर रखी थी. इसके अलावा थैले में भीक्षा से मिले 4000 रुपए को रखा था.

    महिला ने बताया, 25 अगस्त 2025 की दोपहर करीबन 3 बजे घर के मेन दरवाजे में ताला लगाकर होम गिरी महराज निवासी पीपरखार के घर तीजा मनाने गई थी. तीजा मनाकर 27 अगस्त की शाम करीब 4 बजे घर वापस आई तो देखा कि मेरे घर के मेन दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखी तो पेटी में लगे दोनों ताला कुंडा सहित उखड़ा हुआ था. पेटी में रखे नगदी रकम 2,50,000 रुपए व थैला में रखे 4000 रुपए नहीं था. कोई अज्ञात व्‍यक्‍त‍ि चोरी कर ले गया है. आसपास के लोग व ग्राम कोटवार को घटना की जानकारी देकर पीड़ित महिला ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.