Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..
    • फ्यूल प्रोडक्शन में भारत पहुंचा दुनिया के नंबर 4 पर, इंडोनेशिया-सऊदी अरब छूटे पीछे
    • NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया
    • दो शिक्षकों ने 12 नाबालिग छात्राओं के साथ किया दुष्कर्म, स्कूल से बाहर ले जाकर करते थे रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
    • पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’
    • छत्तीसगढ़:एक साथ उठी तीन सगे भाई-बहनों की अर्थी तो रो पड़ा पूरा गांव…
    • प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई
    • जन्मदिन पर छिना बच्चों से मां का साथ बच्चे रोकते रहे नहीं माना पिता,मां को बचाने में झुलसा 14 साल का बेटा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»नए साल पर प्रशासन का इंतजाम,पुलिस ने कसी कमर, दिल्ली में भी अलर्ट….
    राष्ट्रीय

    नए साल पर प्रशासन का इंतजाम,पुलिस ने कसी कमर, दिल्ली में भी अलर्ट….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों की एक साथ भीड़ उमड़ती है और जनता की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता होती है। नए साल पर किसी तरह की कोई अव्यवस्था न हो, इस चीज का खास ध्यान रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी तैयारियां की हैं। खासतौर पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है, ताकि नए साल का जश्न लोग सुरक्षा के साथ मना पाएं। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है और रास्तों में बदलाव को लेकर जरूरी सूचना दी है।

    भीड़ की वजह से जाम नहीं लगे, इस चीज का ध्यान रखते हुए नोएडा पुलिस आज दोपहर से रूट्स में बदलाव करेगी। जहां वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावनाएं हैं, ऐसे इलाकों के लिए रूट्स बदल दिए जाएंगे, जिससे जाम लगने की स्थिति न हो। रूट्स में बदलाव आज दोपहर दो बजे से किए जाने शुरू होंगे और देर रात तक लागू होने वाले हैं। साथ ही अगर जरूरत पड़ेगी तो कल यानी 1 जनवरी को भी यह बदलाव जारी रह सकते हैं। सभी से अपील की गई है कि घर से निकलने से पहले रूट्स चेक कर लें।

    डीसीपी यातायात डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी सभी मेन प्वाइंट्स पर तैनात रहेंगे।नोएडा के किसान चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर उन्हें दूसरे रूट की तरफ मोड़ा जाएगा। किसान चौक से गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को मॉडल टाउन या छिजारसी की तरफ भेज दिया जाएगा। वहीं, नोएडा से किसान चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा बिसरख हनुमान मंदिर की ओर से मोड़ दिया जाएगा। साथ ही तिलपता से किसान चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को डी पार्क चौकी से चौगानपुर होकर निकाला जाएगा। सेक्टर-32A के लॉजिक्स मॉल और सेक्टर-104 के स्काई वन मॉल के पास जाम लगने पर ट्रैफिक को आसपास के रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-137 के एडवान्ट नेविस बिजनेस पार्क में वाहनों को वहां के पार्किंग में खड़ा करने होंगे वरना क्रेन से वाहनों को उठा लिया जाएगा।

    दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 31 दिसंबर की शाम 7 बजे से 1 जनवरी की रात तक जिन लोगों के पास वैध पास नहीं होंगे, उनको कनॉट प्लेस में एंट्री नहीं मिलेगी। पुलिस एंट्री के पास सिर्फ 3,000 वाहनों को ही देगी। यह कदम भारी भीड़ को ध्यान में रखकर उठाया गया है। साथ ही एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि कनॉट प्लेस में पार्किंग की जगह भी लिमिटेड होगी। साथ ही अगर इंडिया गेट पर अगर भीड़ बढ़ जाती है तो इंडिया गेट सर्किल पर वाहनों पर आवाजाही पूरी तरह भी बंद की जा सकती है।

    अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस जाने वाली मुख्य सड़कों पर पाबंदियां लगाई जाएंगी, जैसे मंडी हाउस, गोल मार्केट, विंडसर प्लेस और पटेल चौक। पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक के लिहाज से 700 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। साथ ही दिल्ली चिड़ियाघर और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों की सलाह दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, साकेत, डीएलएफ एवेन्यू और एमजीएफ मॉल के आसपास भी ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा भारी वाहनों और बसों के लिए साकेत क्षेत्र में कुछ रास्ते बंद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया

    September 3, 2026

    पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’

    September 3, 2026

    पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स! अब Fly91 के साथ भरेंगे नई उड़ान…

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.