बिलासपुर– जिले के सकरी थाना क्षेत्र में मेडिकल व्यापारी से 73 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी जिग्नेश त्रिवेदी और उसके साथियों ने व्यापारी को पीएम समृद्धि योजना के तहत 50 लाख रुपए का लोन दिलाने और सब्सिडी दिलवाने का झांसा दिया। इसी बहाने उन्होंने व्यापारी से अलग-अलग किस्तों में 73 लाख रुपए ले लिए जब लंबे समय तक न तो लोन मिला और न ही रकम वापस हुई। तब व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जिग्नेश त्रिवेदी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Trending
- बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
- युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
- मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
- धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
- भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
- आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
- छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

