Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राजधानी के दो होटलों में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया छापा—महिला मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    राजधानी के दो होटलों में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया छापा—महिला मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    जिस्मफरोशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल आदित्य गैस्ट हाउस और होटल गगन ग्रैंड में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिसका पुलिस ने छापेमारी कर भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिला मैनेजर सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों होटलों के संचालक कुणाल बाग और उनके भागीदार सुमित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

    गोपनीय सूचना मिलने पर गंज थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने प्वाइंटर की मदद से सौदा तय कर संकेत मिलने पर दोनों होटलों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान होटल आदित्य गैस्ट हाउस की महिला मैनेजर रेवती साहू, होटल गगन ग्रैंड के मैनेजर सुब्रत सेठी, महिला रिसेप्शनिस्ट निशामणी बेहरा और अन्य स्टाफ को गिरफ्तार किया गया। साथ ही संदिग्ध मनोज वैष्णव और तेजेश्वर डडसेना को भी पकड़ा गया।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार संचालक कुणाल बाग और सुमित की तलाश में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.