Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें
    • पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?
    • अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, पाक राजनयिक को किया तलब
    • Rashifal 16 September 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें दैनिक राशिफल में
    • Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद
    • कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक
    • क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा
    • प्रमाणपत्रों का चक्रव्यूह व नागरिक उत्पीडऩ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस वॉलंटियर्स भगवा रंग की ड्रेस में होंगे तैनात,  89 लाख का टेंडर जारी
    मुख्य समाचार

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस वॉलंटियर्स भगवा रंग की ड्रेस में होंगे तैनात,  89 लाख का टेंडर जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस साल दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता की सड़कों पर भीड़ को संभालने वाले पुलिस के ग्राउंड लेवल स्टाफ की ड्रेस का रंग बदलने वाला है। दशकों से चली आ रही सफेद-नीली ड्रेस की जगह इस बार भगवा ड्रेस में करीब 20 हजार अस्थायी वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे। इसको लेकर कोलकाता पुलिस मुख्यालय ने 89 लाख रुपये का ट्रेंडर भी जारी कर दिया है। ये अस्थायी वॉलंटियर्स तृतीया से दशमी तक दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक और पैदल यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित करने में पुलिस की मदद करेंगे।

    कैसी होगी भगवा ड्रेस? 

    दरअसल, अस्थायी वॉलंटियर्स के लिए दो तहर के केसरिया रंग के कपड़े बनाए जा रहे हैं। इनमें 12 हजार गहरे नारंगी और 8 हजार हल्के नारंगी रंग की ड्रेस शामिल है। कपड़ों के सामने की तरफ कोलकाता पुलिस का लोगो सफेद रंग में होगा। इसके अलावा सामने छोटे अक्षरों और पीछे बड़े अक्षरों में कोलकाता पुलिस वॉलंटियर लिखा होगा। इसके अलावा उनको नारंगी रंग की टोपी भी दी जाएगी।

    वहीं बता दें कि टेंडर की तकनीकी और वित्तीय प्रक्रिया के लिए बोली जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके लिए 1.8 लाख रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) तय की गई है।

    भीड़ में दूर से आसानी से पहचान में आएंगे वॉलंटियर्स

    पुलिस अधिकारियों ने वॉलंटियर्स के लिए भगवा ड्रेस चुनने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता की सड़कों और पूजा पंडालों के आसपास भारी भीड़ रहती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों और वॉलंटियर्स की पहचान करना कई बार मुश्किल हो जाता है।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चमकीले नारंगी रंग की ड्रेस से पुलिस सहायता कर्मियों और वॉलंटियर्स को दूर से आसानी से पहचाना जा सकेगा। इससे आम लोगों, खोए हुए बच्चों और वाहन चालकों को जरूरत पड़ने पर मदद लेने में आसानी होगी।

    मेट्रो गेट से लेकर प्रमुख चौराहों तक होगी तैनाती

    दुर्गा पूजा के दौरान ये स्वयंसेवक शहर के प्रमुख चौराहों, मेट्रो गेट, व्यस्त क्रॉसिंग और भीड़ वाले इलाकों में तैनात रहेंगे। इस टीम में एनसीसी कैडेट, स्काउट्स, सिविल डिफेंस वर्कर्स, छात्र और स्थानीय एनजीओ से जुड़े सदस्य शामिल होंगे।

    इनका मुख्य काम भीड़ को व्यवस्थित करना, पैदल चलने वाले लोगों की मदद करना और ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस की सहायता करना होगा।

    क्या-क्या होगी जिम्मेदारी

    पुलिस के मुताबिक, इन वॉलंटियर्स को सिर्फ भीड़ नियंत्रित करने तक सीमित नहीं रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर वे लोगों को पानी उपलब्ध कराने, मेडिकल इमरजेंसी में तत्काल सहायता पहुंचाने और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकने में भी मदद करेंगे।

    दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड और इन वॉलंटियर्स की संयुक्त तैनाती से शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभालने की तैयारी की जा रही है।

    एफएम रेडियो के जरिए भी मिलेंगे ट्रैफिक अपडेट

    पुलिस के मुताबिक, पूजा के दौरान भीड़ की स्थिति और ट्रैफिक डायवर्जन से जुड़ी रियल-टाइम जानकारी एफएम रेडियो प्रसारण के साथ साझा की जाएगी। इसका उद्देश्य लोगों को भीड़ की स्थिति और बदले हुए ट्रैफिक रूट के बारे में समय रहते जानकारी देना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वकील को कोर्ट में नशे में आने और जज पर चिल्लाने के आरोप में सुनाई सजा, लगाया 2000 रुपये का जुर्माना

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज

    September 12, 2026

    ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.