Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की पहल
    • लखनऊ में पारिवारिक विवाद में पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • IIT बॉम्बे के टॉपर,छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने छोड़ी नौकरी, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर है पिता…
    • लोकप्रिय टिक-टॉकर पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या…
    • मंडी में दवाड़ा टनल में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत,सात घायल
    • Baba Ramdev पर भड़की Kangana Ranaut, क्यों शुरू हुई लड़ाई ?
    • खाना बनाने के बर्तनों में छिपाकर सोने की तस्करी,कुकर की सीटी जैसा ढक्कन, छिपा रखा था 1 करोड़ का सोना…
    • सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»लोकप्रिय टिक-टॉकर पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या…
    अंतर्राष्ट्रीय

    लोकप्रिय टिक-टॉकर पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद – पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर और टिक-टॉक स्टार आयशा गिलानी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महज 28 साल की आयशा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। बताया जा रहा है कि वह अपने भाई-बहनों के साथ कार से जा रही थीं, तभी 2 अज्ञात बाइक सवारों ने चलती गाड़ी पर गोली चलाई। ऐसे में कार बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    आयशा पाकिस्तान की लोकप्रिय टिक-टॉकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका असली नाम शम्सू बीबी बताया जा रहा है। वो पाकिस्तान के तक्षशिला शहर में रहती थीं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते थे और वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती थीं।

    आयशा की मौत की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में गम का माहौल है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। परिवार के मुताबिक, आयशा की हत्या 2 लोगों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। परिजनों का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर दोनों ने आयशा को जान से मारने की धमकी दी थी।

    हालांकि, पुलिस ने इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की उम्र 30-35 वर्ष के बीच थी। वहीं इस हादसे में आयशा की बहन असीमा भी घायल हो गई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    UN में भारत का PAK-चीन पर निशाना-‘आतंकियों को वैधता देने के लिए न हो सुरक्षा परिषद की सदस्यता का इस्तेमाल’

    August 20, 2026

    सोने की खदान धंसने से 30 खनिकों की मौत, मलबे में अब भी कई मजदूर फंसे

    August 19, 2026

    जेल में बंद इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.