Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»डाक विभाग ने लालबागचा राजा के नाम जारी किया विशेष पोस्टकार्ड
    राष्ट्रीय

    डाक विभाग ने लालबागचा राजा के नाम जारी किया विशेष पोस्टकार्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश मंडल ने इस साल अपने 92वें वर्ष के गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी मंडल ने भक्तों को बाप्पा की पहली झलक देकर उत्सव का शुभारंभ किया। इस बार की थीम और व्यवस्था ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

    मंडल अध्यक्ष बालासाहेब कांबले ने बताया कि इस वर्ष मंडप को भगवान तिरुपति बालाजी की थीम पर सजाया गया है। मंडप का दृश्य किसी स्वर्ण महल जैसा प्रतीत होता है, जो विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। कांबले ने कहा, यह लालबागचा राजा का 92वां वर्ष है। आज हमने पूरी दुनिया को सबसे पहले बाप्पा के दर्शन कराए हैं। इस बार की मूर्ति में भक्ति और आस्था का अनोखा भाव देखने को मिल रहा है, जो श्रद्धालुओं में विशेष ऊर्जा और श्रद्धा का संचार कर रहा है।

    हर साल लाखों श्रद्धालु लालबागचा राजा के दर्शन के लिए मुंबई आते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन मंडल ने भीड़ प्रबंधन और सेवा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। कांबले ने जानकारी दी कि इस वर्ष भक्तों की सुविधा के लिए हमने करीब 5,000 स्वयंसेवकों को सेवा में लगाया है, ताकि हर श्रद्धालु को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से बाप्पा के दर्शन हो सकें। हमारा उद्देश्य है कि हर भक्त प्रसन्न होकर अपने घर लौटे।

    श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी, प्राथमिक चिकित्सा और आराम करने की व्यवस्था भी मंडप के आसपास की गई है, ताकि दर्शन के दौरान किसी को कोई असुविधा न हो। इस पावन अवसर को और भी खास बनाते हुए भारत सरकार के डाक विभाग ने ‘लालबागचा राजा’ के लिए एक विशेष पोस्टकार्ड जारी किया है। यह पहल भक्तों के लिए गर्व और श्रद्धा की प्रतीक बन गई है।

    कांबले ने इसे लेकर कहा, यह हमारे मंडल और सभी श्रद्धालुओं के लिए गर्व की बात है कि भारत सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर पर भगवान के चरणों में यह सम्मान अर्पित किया है। मुंबई में गणेशोत्सव की शुरुआत लालबागचा राजा के दर्शन से होती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नरेंद्र मोदी पीएम बने मगर भगवान जगन्नाथ को नहीं भूले, हर साल पूरा करते हैं फर्ज

    July 16, 2026

    चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन से जुड़े 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा ; ISRO में मची खलबली

    July 16, 2026

    टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.