Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • सीढ़ियां चढ़ते ही फूल रही सांस, फिटनेस की कमी या…
    • 5,700mAh और 64MP कैमरा के साथ Philips S7221 5G भारत में लांच
    • यू.पी.आई. नकदी के इस्तेमाल को कभी अप्रचलित …
    • भारत को महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, छह देशों का मेगा टूर्नामेंट 14 फरवरी से
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»प्रतापगढ़: दुष्कर्म आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, चार पुलिसकर्मियों समेत पांच पर FIR
    राष्ट्रीय

    प्रतापगढ़: दुष्कर्म आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, चार पुलिसकर्मियों समेत पांच पर FIR

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    FIR
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के एक आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र लाल ने शनिवार को बताया कि थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के एक इलाके में 20 दिसंबर की शाम दस वर्षीय एक बालिका के साथ जावेद उर्फ चांद बाबू (28) ने दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसके संबंध में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 23 और 24 दिसंबर की दरमियानी रात क्षेत्र के आमापुर मोड़ के निकट एक मुठभेड़ में जावेद को पैर में उसके गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार करके उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि जावेद की निगरानी के लिए पुलिस उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल विनोद सिंह, आदर्श यादव व गुलशन कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि उसी दिन आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

    एएसपी ने बताया कि थाना नगर कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली पट्टी प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही की तहरीर पर शुक्रवार को फरार आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू, पुलिस उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल विनोद सिंह, आदर्श यादव व गुलशन कुमार सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया

    September 3, 2026

    पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’

    September 3, 2026

    पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स! अब Fly91 के साथ भरेंगे नई उड़ान…

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.