Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»ग्रहों के राजकुमार बुध बदल देंगे जीवन, 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
    धर्म आस्था

    ग्रहों के राजकुमार बुध बदल देंगे जीवन, 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्र समय-समय पर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है. जब भी बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर सिर्फ व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं रहता बल्कि सभी 12 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. इसी प्रकार 7 सितंबर 2026 को बुधदेव कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस गोचर से चार राशियों को सोच-समझकर फैसले लेने, बातचीत के कौशल और व्यापार की सूझबूझ को बहुत मजबूती मिल सकती है.

    चार राशियों को होगा लाभ
    मेष- बुधदेव आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे. इस परिवर्तन से नौकरी और कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर भी बढ़त हासिल कर सकते हैं. कर्ज या आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने के योग बनेंगे. कार्यस्थल पर आपकी सूझबूझ से कई उलझे मामलों का समाधान हो सकता है. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का ध्यान केंद्रित रहेगा और पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है.

    कर्क- बुधदेव आपकी राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे. इस गोचर से आपके आत्मविश्वास, संवाद शैली और लेखन क्षमता में निखार आएगा. आप अपनी बात प्रभावी ढंग से दूसरों तक पहुंचाने में सफल रहेंगे. भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे और छोटी यात्राओं से लाभ मिल सकता है. नए लोगों से बनी पहचान कारोबार में फायदा दिला सकती है.

    कन्या- बुधदेव आपकी राशि के प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे. यह गोचर आपके व्यक्तित्व और जीवन के कई क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. आपकी बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में निखार आएगा. बातचीत के दम पर आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को करियर में नए अवसर और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. वहीं कारोबारियों के लिए नई योजनाएं बनाने, सही रणनीति अपनाने और लाभ बढ़ाने का अनुकूल समय रहेगा.

    धनु- बुधदेव आपकी राशि के दसवें भाव में प्रवेश करेंगे. इस गोचर का सकारात्मक असर आपके करियर और कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है. आपकी समझदारी, प्रभावी संवाद शैली और निर्णय लेने की क्षमता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी, पदोन्नति या बेहतर अवसर मिलने के योग बनेंगे. कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लाभदायक रह सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कृष्ण जन्माष्टमी पर 15 साल बाद विशेष संयोग, बन रहे 6 शुभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त…

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी की रात कब होगा भगवान कृष्ण जन्म? शुभ मुहूर्त और संयोग

    September 2, 2026

    सिंतबर में कर्क, तुला समेत 6 राशियों के लिए चुनौतियां, करियर-सेहत को लेकर रहें सतर्क! फिजूलखर्च से होंगे परेशान

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.