Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जांजगीर चाम्पा»इंदिरा गाँधी जैसी मज़बूत इच्छाशक्ति वाली महिला प्रियंका गाँधी
    जांजगीर चाम्पा

    इंदिरा गाँधी जैसी मज़बूत इच्छाशक्ति वाली महिला प्रियंका गाँधी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय मतदाताओं के एक वर्ग में प्रियंका गांधी को बेहद पसंद किया जाता है। भारत की अधिकांश जनता प्रियंका गाँधी में उनकी दादी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की झलक  देखती हैं। जनता का मानना है की प्रियंका गाँधी, इंदिरा जैसी मज़बूत इच्छाशक्ति वाली महिला है।वे भारतीय राजनीति की चुनौतियों का बखूबी सामना कर सकती हैं।

    कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय  

    priyanka-gandhi

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी
    • 1989 –  वर्ष 1989 से ही प्रियंका गाँधी अपनी मां सोनिया गांधी के चुनाव अभियानों का जिम्मा संभालती रही हैं।
    • 2004  – राहुल गांधी जब उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से सक्रिय राजनीति में आए तो प्रियंका गांधी ने ही अपने भाई के लिए जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया था।
    • 2019  – प्रियंका गाँधी राजनीति में अधिकृत रूप से वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले आई। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी अभियान का प्रभारी बनाया गया।
    • 2022 – प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में वापसी लाने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा।
    • 2024 –  केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया है।

    17 साल की उम्र में अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार किया – प्रियंका

    केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही प्रियंका गाँधी ने प्रत्याशी बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपील करते हुए वायनाड की जनता से कहा कि वर्ष 1989 में मैंने 17 साल की उम्र में पहली बार अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार किया था। इस बात को 35 साल हो गए हैं। इस दौरान मैंने अपनी मां, भाई और अपने कई सहकर्मियों के लिए अलग-अलग चुनावों में प्रचार किया,लेकिन ये पहली बार है जब अपना चुनाव प्रचार कर रही हूं।

    वायनाड से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रियंका ने अपने परिवार के समर्थन के लिए भी आभार जताया उन्होंने वायनाड की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा की अगर आप मुझे अपना प्रतिनिधि बनाएंगे तो ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी।प्रियंका गाँधी ने 23 अक्टूबर को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामाकंन दाखिल कर दिया। इससे पहले उन्होंने एक रोड शो किया और कहा कि वो पिछले 35 साल से चुनाव प्रचार कर रही हैं, लेकिन पहली बार अपने लिए वोट मांग रही हैं।

    मेरी बहन वायनाड के लिए जी-जान से काम करेंगी – राहुल

    Rahul-Gandhi-and-Priyanka-gandhi

    राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी।
    लोकसभा में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी ने बहन के लिए प्रचार करते हुए कि वायनाड के अब दो सांसद हैं एक औपचारिक और एक अनौपचारिक। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”वायनाड के लोगों के लिए मेरे दिल में खास जगह है।  मैं उनके प्रतिनिधि के तौर पर अपनी बहन से बेहतर किसी उम्मीदवार की कल्पना नहीं कर सकता था। मुझे उम्मीद है वो वायनाड की ज़रूरतों के लिए जी-जान से काम करेंगी और संसद में एक मजबूत आवाज़ बन कर उभरेंगीं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    June 14, 2026

    छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…

    June 9, 2026

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.