Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»प्रोफेसर ने मुस्लिम छात्र को कहा आतंकवादी , अपमानजनक टिप्पणी के बाद हुए ससपेंड
    राष्ट्रीय

    प्रोफेसर ने मुस्लिम छात्र को कहा आतंकवादी , अपमानजनक टिप्पणी के बाद हुए ससपेंड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     बेंगलुरु की जानी-मानी PES यूनिवर्सिटी में एक गंभीर विवाद उभरकर आया है, जहां एक प्रोफेसर पर सांप्रदायिक और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगा है। यह पूरा मामला तब वायरल हुआ जब एक स्टूडेंट द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    क्या है पूरी घटना?

    बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब अफ्फान नाम का एक मुस्लिम स्टूडेंट क्लास से बाहर जाने की परमिशन मांग रहा था। तभी क्लास में मौजूद प्रोफेसर डॉ. मुरलीधर देशपांडे ने कथित तौर पर बेहद आक्रामक और अनुचित प्रतिक्रिया दी।

    वीडियो में क्या?

    वीडियो में साफ नजर आता है कि प्रोफेसर ने न सिर्फ अफ्फान को अपमानजनक शब्द कहे, बल्कि पूरी क्लास के सामने उसे आतंकवादी जैसे कड़े शब्द कहे। इसके अलावा प्रोफेसर ने विवादस्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की वजह से ईरान युद्ध जैसे हालात बनते हैं, और उन्होंने अफ्फान के लिए यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप आकर उसे ले जाएंगे। वीडियो में आगे यह भी सुना जा सकता है कि प्रोफेसर ने छात्र से कहा कि वह नरक में जाएगा, जो कई छात्रों को मानसिक रूप से आहत करने वाला रहा।

    छात्रों में गुस्सा और आक्रोश

    प्रोफेसर की कथित टिप्पणियों का वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यूनिवर्सिटी प्रशासन पर दबाव भी बढ़ गया है।

    प्रोफेसर सस्पेंड

    PES यूनिवर्सिटी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. मुरलीधर देशपांडे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है, जब तक कि मामले की अधिकारिक जांच पूरी नहीं हो जाती।

    NSUI ने दर्ज कराई FIR

    इस घटना को लेकर NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। NSUI ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और स्थानीय पुलिस से मांग की है कि प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, सार्वजनिक रूप से माफी दिलवाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी भी छात्र के साथ ऐसा व्यवहार दोबारा न हो।

    सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, और यूजर्स इसे छात्रों के अधिकारों के उल्लंघन के रूप में देख रहे हैं। भारत में शिक्षा संस्थानों में सांप्रदायिक टिप्पणी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल विवादों को और बढ़ा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल

    June 20, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.