Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»बुखार में सही डाइट से जल्द होगी रिकवरी, जाने क्या खाना चाहिए और किन चीजों से करना चाहिए परहेज?
    खानपान-सेहत

    बुखार में सही डाइट से जल्द होगी रिकवरी, जाने क्या खाना चाहिए और किन चीजों से करना चाहिए परहेज?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब हमारे शरीर में किसी तरह का इंफेक्शन हो जाए, तो बुखार आने लगता है. दरअसल शरीर इंफेक्शन फैलाने वाले वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए अपना तापमान बढ़ाता है, जिससे लोगों को बुखार महसूस होने लगता है. बुखार के कारण लोगों को कमजोरी, भूख न लगना, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं होती हैं. ऐसे समय में सही खानपान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि सही डाइट रिकवरी में मदद करती है. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और पाचन तंत्र पर अत्यधिक दबाव भी नहीं पड़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बुखार में दवाओं के साथ हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक खाना लेना चाहिए, ताकि शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत मिल सके.

     बुखार में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी होता है. तेज बुखार में पसीना ज्यादा आता है, जिससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है. इसलिए नारियल पानी, सादा पानी, नींबू पानी, छाछ, सूप और ओआरएस जैसे तरल पदार्थ फायदेमंद होते हैं. सब्जियों का गर्मागर्म सूप या दाल का पतला सूप शरीर को एनर्जी देने के साथ पाचन में भी आसान होता है. पर्याप्त तरल पदार्थ लेने से डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है और कमजोरी भी कम महसूस होती है. बुखार से रिकवरी के लिए पर्याप्त पानी और फ्लूड लेना बहुत जरूरी होता है.

    डाइटिशियन ने बताया कि खाने की बात करें, तो बुखार में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना लेना चाहिए. खिचड़ी, दलिया, उबले चावल, दाल, उबली सब्जियां और टोस्ट जैसे विकल्प बेहतर रहते हैं. इनमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की संतुलित मात्रा होती है, जो शरीर को एनर्जी देती है. अगर बुखार की वजह से भूख कम लग रही हो, तो थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में कई बार खाना बेहतर होता है. इसके अलावा फल जैसे सेब, केला, पपीता और मौसमी भी शरीर को विटामिन और मिनरल्स प्रदान करते हैं.

    फीवर से निजात पाने के लिए प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना भी जरूरी है, क्योंकि प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है. दाल, मूंग की खिचड़ी, दही, उबले अंडे या पनीर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है, जिससे गैस, एसिडिटी या उल्टी की समस्या बढ़ सकती है. लोगों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए. बुखार के दौरान जंक फूड, तली-भुनी चीजें, ज्यादा मसालेदार खाना, कोल्ड ड्रिंक्स, चाय-कॉफी और कैफीन वाली चीजों से परहेज करना चाहिए. ये चीजें शरीर में सूजन बढ़ा सकती हैं और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ाती हैं.

    (इस खबर में दी गई स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, सामान्य जानकारियों पर आधारित है)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.