Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
    • छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल,’इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन…
    • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू,प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक मांगे गए नामांकन…
    • तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि
    • सुकमा में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण बना आत्मनिर्भरता की नई राह
    • सफल सर्जरी से भीमे हेमला के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
    • कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह की पहली समीक्षा बैठक बन गई चर्चा का विषय,बार-बार वॉशरूम जा रहे अधिकारियों का करवाया शुगर टेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हुआ फ्रॉड, लगा 2434 करोड़ का चूना; बैंक ने RBI को दी जानकारी
    BREKING NEWS

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हुआ फ्रॉड, लगा 2434 करोड़ का चूना; बैंक ने RBI को दी जानकारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 2,434 करोड़ रुपये की एक बड़ी कर्जदार धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी है। यह मामला SREI इक्विपमेंट फाइनेंस (SEFL) और SREI इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर फाइनेंस (SIFL) के पूर्व प्रमोटरों से जुड़ा है। पीएनबी ने बताया कि SEFL से संबंधित धोखाधड़ी 1,240.94 करोड़ रुपये की है। इसके लिए बैंक ने पूरी राशि का प्रावधान कर लिया है। वहीं, SIFL से जुड़ा मामला 1,193.06 करोड़ रुपये का है। इसके लिए भी पीएनबी ने पूरा प्रावधान कर लिया है।

    बाजार बंद होने के बाद आई खबर

    ये दोनों कंपनियां कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस (CIRP) के तहत नेशनल कंपनी अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLT) की ओर से सफलतापूर्वक रिजॉल्‍व की जा चुकी हैं। पीएनबी ने यह जानकारी बाजार बंद होने के बाद दी। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) पर इस द‍िन बैंक के शेयर 0.6% गिरकर 120.25 रुपये पर बंद हुए।

    बैंक ने कर ल‍िया है 100% प्रावधान

    पीएनबी एक सरकारी बैंक है। यह मामला उन लोगों से जुड़ा है जो पहले SEFL और SIFL के प्रमोटर थे। बैंक ने साफ किया है कि SEFL से जुड़े 1,240.94 करोड़ रुपये के मामले में उसने 100% प्रावधान कर लिया है। इसका मतलब है कि बैंक ने इस नुकसान को पूरा करने के लिए पैसे अलग रख दिए हैं।

    इसी तरह, SIFL से संबंधित 1,193.06 करोड़ रुपये के मामले में भी पीएनबी ने पूरी राशि का प्रावधान किया है। ये दोनों कंपनियां अब दिवालियापन समाधान प्रक्रिया से गुजर चुकी हैं और NCLT ने इनका समाधान कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू,प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक मांगे गए नामांकन…

    July 11, 2026

    तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

    July 11, 2026

     मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.