Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»विमेंस ब्लाइंड टी20 विश्व कप विजेता टीम से मिले राहुल गांधी, सभी को दी बधाई
    खेल

    विमेंस ब्लाइंड टी20 विश्व कप विजेता टीम से मिले राहुल गांधी, सभी को दी बधाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ में मुलाकात की। इस मौके पर राहुल गांधी ने खिलाड़ियों को विश्व कप जीत की बधाई दी। भारत ने रविवार को कोलंबो में खेले गए खिताबी मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए। नेपाल की तरफ से सरिता घिमिरे ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि बिमला रानी ने 26 रन की पारी खेली।

    इसके जवाब में टीम इंडिया ने 12.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत की तरफ से फुला सरेन ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि करुणा ने 42 रन की पारी खेली। इनके अलावा, बसंती हासंदा ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

    भारत ने इस विश्व कप ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल और यूएसए को शिकस्त देकर खिताब जीता। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 9 विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की थी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अपने सभी 7 मैच जीते।

    भारतीय टीम जब खिताब जीतकर भारत लौटी, तो बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर टीम ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया। भारतीय कप्तान दीपिका ने विश्व कप खिताब जीतने पर खुशी जताते हुए कहा था, हमें भारत को खिताब जिताकर बेहद खुशी है। पूरी टीम ने एकसाथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है खिलाड़ियों ने अपनी जिंदगी में काफी मेहनत की है। यह हमारे लिए गर्व का पल है।

    वहीं, ऑलराउंडर सुषमा पटेल के अनुसार, इस खिताबी जीत ने खिलाड़ियों की जिंदगी बदल दी है। यह सपने के सच होने जैसा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News: वेलिंगटन में बारिश भारत के लिए बनी वरदान, इंद्र देव की वजह से शुभमन गिल की सेना ने चार रन से जीता मैच

    November 7, 2026

    NZ vs IND: भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, मात्र 134 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड

    November 7, 2026

    Breaking News : कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

    November 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.