BREKING NEWSछत्तीसगढ़
कस्टम मिलिंग घोटाले में आलोक शुक्ला के ठिकानों पर छापे

भूपेश बघेल सरकार के दौरान हुए 140 करोड़ के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भिलाई समेत प्रदेश में दस जगहों पर छापेमारी की। गुरूवार की सुबह छह बजे ईडी की चार सदस्यीय टीम ने भिलाई के तालपुरी इलाके में रिटायर्ड आइएएस डा. आलोंक शुक्ला और हुडको में सुधाकर राव घर दबिश दी। इस दौरान आलोक शुक्ला घर पर नहीं थे। उनके मध्य प्रदेश जाने की जानकारी दी गई। ईडी ने घर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें तलब किया है। बताया जा रहा है कि शुक्ला सरेंडर करने ईडी की विशेष कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं होने पर उन्हे वापस भेज दिया है



