छत्तीसगढ़मुख्य समाचार

राजेन्द्र कुमार सिंह सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला मदकू) ने सीजीपीएससी परीक्षा में सफलता का परचम लहराया

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) राजेन्द्र कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर राजेन्द्र का चयन आबकारी उप निरीक्षक के पद पर हुआ है। राजेन्द्र की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो असफलता से निराश हो जाते हैं। यह उनका पांचवां प्रयास था। इससे पहले वे साक्षात्कार (Interview) तक पहुँचने के बाद भी चयनित नहीं हो सका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और सफलता हासिल कर अपने सपने को साकार किया। मूलत: केशवनगर (सूरजपुर) के किसान परिवार में पले-बढ़े

वर्तमान में वह मुंगेली जिले के शासकीय स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य तथा शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने राजेन्द्र कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी यह सफलता छात्रों और अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Related Articles

Back to top button