Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “युद्ध अंत के करीब है”, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कह दी बड़ी बात
    • गुजरात टाइटंस ने फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने जड़ा शतक
    • 80 किलो की डमी, बेल्ट और 3D सीन रिक्रिएशन के जरिए खुलेगा राज, त्विषा शर्मा मौत के मामले में CBI की जांच तेज
    • RBI कर रहा प्लास्टिक के नोट लाने पर विचार, अपने 14 साल पुराने प्रस्ताव को दे सकता है मंजूरी
    • पहले मारी गोली, फिर शवों को कुल्हाड़ी से काटा, जमीन विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या
    • बैन:दिल्ली में नहीं मिलेगी फ्रांस की ये मशहूर शराब, 3000 करोड़ के टैक्स केस में कंपनी को कोर्ट से भी झटका…
    • जीवनसाथी बना ‘जल्लाद’,हसबेंड ने गला रेतकर बीवी को उतारा मौत के घाट…
    • छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की सीतापुर सीट से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो इन दिनों काफी चर्चा में…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»जेईई एडवांस्ड में रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक
    जॉब-एजुकेशन

    जेईई एडवांस्ड में रजित गुप्ता ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोटा । जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणामों में कोटा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है। कोटा के रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। इसके साथ ही कोटा के चार छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई। कोटा को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं का गढ़ माना जाता रहा है। लगातार दूसरी बार कोटा ने इस परीक्षा में टॉप रैंक हासिल की है।

    जेईई एडवांस्ड के परिणामों में कोटा के सक्षम जिंदल ने दूसरी रैंक, अक्षत चौरसिया ने छठी रैंक और देवेश पंकज ने आठवीं रैंक हासिल की। कोटा के कोचिंग संस्थानों ने इन उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए छात्रों और उनके परिवारों को बधाई दी।

    राजित गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन मेहनत, नियमित पढ़ाई और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा, जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए मैंने दो साल तक दिन-रात मेहनत की। कोटा के कोचिंग सिस्टम और शिक्षकों की मदद से मैं यह मुकाम हासिल कर पाया। रजित का सपना आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई करने का है।

    दूसरी रैंक हासिल करने वाले सक्षम जिंदल ने बताया कि नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। जेईई एडवांस्ड देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसमें लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित हुई थी।

    रिजल्ट 2 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे घोषित हुआ है। रिजल्ट चेक करने के लिए जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “जेईई एडवांस 2025 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद 7-अंक का रोल नंबर, जन्म तिथि और 10-अंक का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। सबमिट बटन दबाएं, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसमें विषय-वार अंक, कुल अंक, ऑल इंडिया रैंक, और श्रेणी-वार रैंक शामिल होंगे। रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। रिजल्ट केवल ऑनलाइन उपलब्ध है, कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी।

    प्रोविजनल ‘आंसर की’ 25 मई 2025 को जारी हुई थी और आपत्तियां 27 मई तक दर्ज की जा सकती थी। फाइनल ‘आंसर की’ और रिजल्ट 2 जून 2025 को जारी हुए। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में 3 जून 2025 से हिस्सा ले सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज से CBSE कक्षा 12 की Re-Evaluation प्रक्रिया शुरू, 4 लाख छात्रों ने मांगीं 11 लाख से ज्यादा कॉपियां

    May 29, 2026

    श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

    May 28, 2026

    नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

    May 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.