Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा नहीं राहुकाल का लगा है रोड़ा, जानें किस समय बांधे अपने भाई को राखी
    धर्म आस्था

    रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा नहीं राहुकाल का लगा है रोड़ा, जानें किस समय बांधे अपने भाई को राखी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रावण मास की पूर्णिमा पर भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाने वाला रक्षाबंधन पर्व इस साल 09 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर पवित्र रक्षासूत्र या फिर कहें राखी बांधकर उसकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती है. सनातन परंपरा में किसी भी मांगलिक कार्य को करते समय शुभ और अशुभ समय पर विचार करने की परंपरा रही है. यही कारण है कि हर साल राखी बांधने के शुभ समय को लेकर बहनों के सामने यक्ष प्रश्न बना रहता है।.

    यदि बात करें इस दिन के अशुभ समय की तो इस साल यह पर्व भद्रा से तो मुक्त है लेकिन राखी पर राहुकाल का खतरा बना हुआ है. ऐसे में बहनों को किसी भी अमंगल से बचने के लिए किस सयम राखी बांधनी चाहिए और किस समय राखी बांधने से बचना चाहिए, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

    राहुकाल के समय न बांधें राखी 

    ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ समय मानते हुए इस दौरान किसी भी शुभ कार्य का करने की मनाही है. देश की राजधानी दिल्ली के समयानुसार दिनांक 09 अगस्त 2025, शनिवार के दिन प्रात:काल 09:07 से लेकर 10:47 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में बहनों को रक्षाबंधन वाले दिन 01 घण्टा 40 मिनट की इस अवधि में अपने भाईयों को राखी बांधने से बचना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार रक्षाबंधन के दिन अभिजित मुहूर्त में भाई को राखी बांधना अत्यधिक शुभ रहेगा. रक्षाबंधन के दिन यह शुभ मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से लेकर 12:53 बजे तक रहेगा. 

    राहु काल क्या है?

    लाल बहादुर राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के पौरोहित विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रामराज उपाध्याय के अनुसार जिस राहु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना गया है और जिसके प्रभाव में आने वाली समयावधि में किसी भी प्रकार का शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही है, उस दौरान रक्षाबंधन का पर्व भी मनाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि राहुकाल के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने पर उसमें बाधा या अहित होने की आशंका बनी रहती है. यही कारण है कि इसमें देवी-देवताओं की पूजा, यज्ञ आदि देव कार्य भी नहीं किये जाते हैं. हर दिन डेढ़ घंटे तक लगने वाला राहुकाल का समय प्रत्येक दिन सूर्योदय के समयानुसार तय होता है. खास बात ये भी कि सप्ताह के प्रत्येक दिन में इसका समय अलग-अलग होता है. 

    राहुकाल में कभी नहीं करने चाहिए ये कार्य 

    • हिंदू मान्यता के अनुसार ​राहुकाल में शादी, विवाह, सगाई या फिर राखी बांधने जैसे शुभ कार्य को नहीं करना चाहिए. 
    • करियर हो या फिर कारोबार, राहुकाल के दौरान किसी भी कार्य विशेष की शुरुआत नहीं की जाती है. 
    • राहुकाल के दौरान लोग महत्वपूर्ण यात्रा को प्रारंभ करने से बचना चाहिए. 
    • राहुकाल के दौरान ​किसी के साथ कोई बड़ी बिजनेस की डील और धन का लेन-देन करने से बचना चाहिए. 
    • राहुकाल के दौरान भूमि, भवन, वाहन आदि चीजों का क्रय-विक्रय करने से बचना चाहिए.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज

    May 13, 2026

    निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    May 12, 2026

    सूर्य-राहु-केतु का खतरनाक संयोग, 15 मई से इन 6 राशियों पर आ सकता है संकट

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.