Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
    • PM शहबाज की वेंस और ईरानी डेलीगेशन से अलग-अलग कमरों में बैठक !
    • डाइट में ब्राउन अंडा ले या सफ़ेद? जाने कौनसा अंडा है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
    • बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़कर बाइक को मारी टक्कर, चपेट में आया बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
    • प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क,ऋषिकेश-मुनिकीरेती-टिहरी क्षेत्र में शुरू होगी चारधाम यात्रा
    • इंजीनियरिंग कॉलेज में आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी जोड़ा, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, छात्र और छात्रा कॉलेज से निष्कासित
    • Sopore में खूंखार कुत्तों ने 8 वर्षीय बच्ची को नोचा, इलाके में दहशत…
    • आरक्षक का दर्दनाक VIDEO वायरल, SP पर लगाए हैरान करने वाले आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»बीजेपी छोड़ने वाले राम लाल ने तीसरा मोर्चा बनाने का किया ऐलान, कहा-जनता सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से नाखुश
    राजनीति

    बीजेपी छोड़ने वाले राम लाल ने तीसरा मोर्चा बनाने का किया ऐलान, कहा-जनता सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से नाखुश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिमाचल प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी छोड़ने वाले राम लाल मार्कंडेय ने तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य की जनता सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से नाखुश है, इसलिए एक नए राजनीतिक विकल्प की ज़रूरत महसूस की जा रही है।

    अप्रैल में तीसरे मोर्चे का किया जाएगा ऐलान

    मार्कंडेय ने आगे कहा कि कई राजनीतिक दलों के नेता और रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी उनसे संपर्क में हैं और इस नए राजनीतिक मंच से जुड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल में तीसरे मोर्चे की औपचारिक घोषणा की जाएगी। दरअसल, मार्कंडेय पहले बीजेपी में थे। लेकिन 2024 के चुनाव में रवि ठाकुर को टिकट देने का उन्होंने विरोध किया था और पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद वे लाहौल-स्पीति सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। 

    प्रदेश में तीसरा विकल्प रहा है फेल

    यह पहली बार नहीं है जब हिमाचल प्रदेश में तीसरा विकल्प बन रहा हो। इससे पहले भी तीसरे राजनीतिक विकल्प बनाने की कोशिशें हुई हैं, लेकिन वे ज्यादा सफल नहीं रहीं। 1997 में सुख राम ने हिमाचल विकास कांग्रेस का गठन किया था। 1998 के विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने 5 सीटें जीतीं और प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री बनने में समर्थन दिया।

    इसके अलावा, हिमाचल लोक राज पार्टी और लोकहित पार्टी जैसे क्षेत्रीय प्रयोग भी हुए, लेकिन वे राज्य स्तर पर मजबूत राजनीतिक ताकत नहीं बन सके। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हिमाचल की 68 सीटों वाली विधानसभा में अब तक कोई भी तीसरा मोर्चा कुछ सीटों से ज्यादा हासिल नहीं कर पाया है, क्योंकि कांग्रेस और भाजपा की पकड़ मजबूत रही है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि चुनाव से पहले नेताओं और फैसलों में असंतोष बढ़ने पर नए राजनीतिक मंच उभरते रहते हैं। ऐसे में यदि मार्कंडेय अलग-अलग पार्टियों के नेताओं और प्रभावशाली सेवानिवृत्त अधिकारियों को साथ लाने में सफल होते हैं, तो कुछ सीटों पर चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एर्नाकुलम में 6 सीटों पर जीत हासिल करेगा NDA, ट्वेंटी20 पार्टी के प्रमुख साबू एम जैकब का दावा

    April 10, 2026

    तमिलनाडु में जयललिता की स्टाइल में प्रचार, लेकिन अंदाज अलग, दक्षिण सक्रिय हुईं शशिकला

    April 10, 2026

    रिकॉर्ड वोटिंग, असम, केरल और पुडुचेरी में बदलेगी सरकार, वोटिंग पैटर्न का असर

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.